Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

इंदौर में टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में घुसे फैन, बुलाना पड़ा बम निरोधक दस्ता

Ind Vs Aus 3rd Test Negligence Fan Entered Dressing Room Of Team India

IND vs AUS: इंदौर टेस्ट के दौरान एक बड़ा लापरवाही देखने को मिली है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने से कुछ समय पहले की है, जहां दो फैंस सुरक्षा घेरा तोड़कर टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में घुस गए। खास बात यह भी है इस दौरान दोनों ने पूरा ड्रेसिंग रूम घूमा और टीम इंडिया के खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा के साथ सेल्फी भी ली। जब इस बात की जानकारी पुलिस को लगी तो हड़कंप मच गया।

MPCA ने बुलाई पुलिस

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बताया जा रहा है कि यह घटना गुरुवार शाम को दिन का खेल खत्म होने से कुछ समय पहले की थी, जैसे ही इस बात की जानकारी MPCA के अधिकारियों को लगी तो तत्काल पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने एक फैन को तो तुरंत गिरफ्तार कर लिया, वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बम निरोधक दस्ता बुलाया और पूरे ड्रेसिंग रूम की बारीकि से जांच की गई। हालांकि इसको लेकर संशय बना हुआ है कि दो लोग घुसे थे या एक।

पुलिस ने कही जांच की बात

क्योंकि पुलिस का कहना है कि एक ही फैन घुसा था, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि दो लोग घुसे थे। बताया जा रहा है कि दोनों किचन के रास्ते ड्रेसिंग रूम में घुसे थे। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं यह मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। घटना के बाद पुलिस ने जांच की बात कही है।

बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब टीम इंडिया की सुरक्षा में सेंध लगी है। इससे पहले भी हाल ही में कई बार फैंस मैदान में घुस चुके हैं, जबकि विराट कोहली के होटल रूम में भी फैंस घुसा था। जिसका उसने वीडियो भी बनाया था।

तीसरे दिन ही खत्म हो गया मुकाबला

इंदौर में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया पहला मुकाबला तीसरे दिन लंच से पहले ही खत्म हो गया। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 76 रनों का टारगेट दिया था, जिसें ऑस्ट्रेलिया ने 19वें ओवर में ही पूरा कर लिया। इस हार के साथ ही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2-1 पर पहुंच गई है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now