Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

इंदौर टेस्ट के लिए फिट हुए कैमरन ग्रीन और मिचेल स्टार्क, ये दिग्गज गेंदबाज हुआ सीरीज से बाहर

Ind Vs Aus 2nd Test Allan Border Selected Australia Playing 11

IND vs AUS 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच इंदौर में खेला जाने वाला है। इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए एक अच्छी और एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने ये जानकारी दी है कि टीम के स्टार गेंदबाज जोश हेजलवुड बॉर्डर गावस्कर सीरीज से बाहर हो गए हैं वहीं ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन और मिचेल स्टार्क पूरी तरह से फिट हैं।

इस वजह से बाहर हुए जोश हेजलवुड

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज जोश हेजलवुड को पिछले महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिडनी में खेले गए टेस्ट मैच में चोट लग गई थी। इसके चलते वह क्रिकेट से बाहर हैं। हालांकि भारत के खिलाफ सीरीज के लिए वे इंडिया पहुंचे थे लेकिन उनकी पैर की बीमारी ठीक नहीं हो पाई है जिसके चलते वे इस सीरीज से बाहर हो गए हैं।

100 प्रतिशत फिट हुए कैमरन ग्रीन

इंदौर में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट से पहले हालांकि ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए एक अच्छी खबर भी सामने आई है। दरअसल टीम के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन अब पूरी तरह से फिट हैं और वे इंदौर टेस्ट में भाग ले सकते हैं। इसके अलावा तीसरे टेस्ट के लिए मिचेल स्टार्क भी उपलब्ध रहेंगे ऐसे में टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं टीम के कप्तान पैट कमिंस की भी तीसरे टेस्ट मैच से पहले भारत दोबारा लौटने की उम्मीद है।

इंडिया दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, जॉश हेजलवुड, उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, टॉड मर्फी, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, लांस मॉरिस, एश्टन एगर, मैथ्यू कुहेनमैन, नाथन लियोन, जॉश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड।

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now