Prajasatta Side Scroll Menu

IPL Auction 2024 Live Updates ! आईपीएल 2024 का ऑक्शन शुरू

IPL Auction 2024 Live Updates

स्पोर्ट्स डेस्क |
IPL Auction 2024 Live Updates !: आईपीएल 2024 ऑक्शन में खिलाड़ियों पर बोली शुरू हो गई है। आईपीएल 2024 के लिए आज दुबई में खिलाड़ियों पर बोली लग रही हैं। जिसमे न्यूज़ीलैंड से स्टार ऑलराउंडर रचिन रवींद्र को चेन्नई सुपर किंग्स ने करोड़ों की कीमत देकर अपना हिस्सा बना लिया है। रचिन पर पंजाब किंग्स ने भी बोली लगाई थी। लेकिन आखिर में चेन्नई सुपर किंग्स ने बाज़ी मारते हुए रचिन को 1.80 करोड़ की कीमत देकर अपने नाम कर लिया है।

आईपीएल 2024 के लिए रचिन की बेस प्राइज़ 50 लाख रूपये की थी। हाल ही में भारत की सरज़मीं पर खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में रचिन ने बैटिंग में कमाल किया था। बता दे कि पहला वनडे वर्ल्ड कप खेलते हुए रचिन ने 3 शतक लगाए थे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वो चेन्नई के लिए कितने फायदेमंद साबित होते हैं। बॉलिंग में रचिन ने अच्छा किया था। वर्ल्ड कप खेलने के बाद रचिन को भारतीय पिचों पर खेलने का अच्छा अनुभव हुआ था। ऐसे में वो चेन्नई की टीम को फायदा पहुंचा सकते हैं।

पैट कमिंस बने आईपीएल इतिहास के दुसरे सबसे महंगे खिलाड़ी

IPL 2024 Auction Pat Cummins: ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट फिर वनडे में वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान पैट कमिंस पर अभी तक की मौजूदा ऑक्शन में सबसे बड़ी बोली लग गई है। उनका बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए था लेकिन उन्हें खरीदा सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ में अपने साथ जोड़ लिया है। वह अब आईपीएल इतिहास के दुसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पिछले सीजन में 18.50 करोड़ के बिके सैम करन को उन्होंने पीछे छोड़ा।

इसे भी पढ़ें:  ODI में भारत कितनी बार 10 विकेट से हारा, ऑस्ट्रेलिया के अलावा किस टीम ने दो दफा दी पटकनी

पैट कमिंस ने 2014 में आईपीएल डेब्यू किया था। वह अभी तक इस लीग में 42 मुकाबले खेले हैं। वह गेंदबाजी और बल्लेबाजी के साथ-साथ एक अच्छे कैप्टेंसी मैटेरियल भी हैं। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम टेस्ट व वनडे की चैंपियन है। वहीं टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का भी वह 2021 में वह हिस्सा थे। अब वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हो गए हैं। उनके नाम आईपीएल में 45 विकेट और 379 रन दर्ज हैं।

पॉवेल पर करोड़ों की बारिश

वेस्टइंडीज के स्टार खिलाड़ी रोवमेन पॉवेल पर पहली बोली लगी है। उनका बेस प्राइस 1 करोड़ था। पहली बोली में ही कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रोचक जंग दिखी। अंत में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 7.4 करोड़ की कीमत पर खरीदा लिया। पॉवेल पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे।

इसे भी पढ़ें:  भारत की नागरिकता लेने पर पहली बार खुलकर बोले अदनान सामी

पॉवेल ने आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल डेब्यू किया था। उन्होंने इस टूर्नामेंट में इससे पहले 17 मैच खेलते हुए 257 रन बनाए थे और 1 विकेट लिया था। उनका स्ट्राइक रेट 146 से ऊपर का रहा है। अब आगामी सीजन में वह ब्लू नहीं बल्कि पिंक जर्सी में नजर आएंगे

हैरी ब्रूक को हुआ बड़ा घाटा

इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने रिलीज किया था। अब आगामी ऑक्शन में वह दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलते नजर आएंगे। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। उनके ऊपर दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे बड़ी बोली लगाई और 4 करोड़ में अपने साथ जोड़ लिया। इंग्लैंड के इस स्टार खिलाड़ी को सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले साल 13.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। यानी इस बार उन्हें सवा 9 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है।

मिचेल स्टार्क ने तोड़ा पैट कमिंस का रिकॉर्ड बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर 24.75 करोड़ की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक बोली लगी है। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 24.75 करोड़ में अपने साथ जोड़ा है। 9 साल बाद मिचेल स्टार्क आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। आईपीएल के इतिहास की यह सबसे बड़ी बोली है। उन्होंने अपने ही देश के खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस ऑक्शन की यह दूसरी 20 करोड़ या उससे ज्यादा की बोली लगी। इससे पहले पैट कमिंस को 20.5 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।

इसे भी पढ़ें:  कंगारुओं को हराने के लिए भारत की धाकड़ तैयारी, Virat Kohli आगे बढ़कर जड़ रहे छक्के, देखें वीडियो

मिचेल स्टार्क की बात करें तो उन्होंने आखिरी बार आईपीएल में 2015 का सीजन खेला था। अब 9 साल बाद वह लौटेंगे और इस ऐतिहासिक बोली के बाद उनके हौसले निश्चित ही बुलंद होंगे। उनके नाम इससे पहले 27 आईपीएल मैचों में 34 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने वहीं टी20 इंटरनेशनल में 58 मैच खेलकर 73 विकेट झटके हैं।

Parliament Security Breach: भारतीय संसद के इतिहास का सबसे बड़ा एक्शन, 141 सांसद सस्पेंड

HP Assembly Winter Session: धर्मशाला में भाजपा विधायकों का गले में बैनर डालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी

HP Assembly Winter Session: हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से, विपक्ष इन मुद्दों पर कर सकता हैं हंगामा

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren athlete news India cricket news today football news India India sports news IPL latest update Sports News sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now