Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IPL की तरह हुआ WPL का आगाज, जानें 5 बड़ी समानताएं

IPL And WPL Opening Match RCB Vs KKR MI Vs GG

IPL 2008, WPL 2023 Opening Match: मुंबई में खेले जा रहे वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने गुजरात जायंट्स को 143 रनों से हरा दिया। इस मैच ने सभी को इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच की याद दिला दी, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 140 रनों से हराया था। इन दोनों मैचों के बीच कई समानताएं हैं, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

WPL and IPL Opening Match: ओपनिंग मैच में समानताएं

1. टॉस जीतने वाली टीम को मिली हार

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आईपीएल के पहले मैच में राहुल द्रविड़ की टीम रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरू ने टॉस जीता था और गेंदबाजी का फैसला किया था लेकिन उसे 140 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। वुमेंस प्रीमियर लीग में भी ऐसा ही हुआ और टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली गुजरात जायंट्स को 143 रनों की हार का मिली।

2. पहले ही मैच में पार हुआ 200 का स्कोर

आईपीएल के 2008 में खेले गए पहले मैच में कोलकाता की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 222 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। वहीं वीपीएल के भी पहले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने 207 रन बनाए और इस प्रकार पहले ही मैच में 200 का स्कोर पार हो गया।

3. 140 या उससे ज्यादा रनों से जीती टीम

आईपीएल और वीपीएल में एक और शानदार समानता सामने आई है। दरअसल दोनों ही मैच में जीत का अंतर 140 या उससे ज्यादा रनों का था जो कि क्रिकेट में बेहद कम बार ही देखने को मिलता है। 2008 में केकेआर ने 140 रनों के अंतर से जीत हासिल की थी वहीं 2023 में मुंबई इंडियंस ने 143 रनों की जीत हासिल की है।

4. 15.1 ओवर में आउट हो गई हारने वाली टीम

आईपीएल के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 223 रनों का विशाल लक्ष्य देने के बाद गेंदबाजी में भी दमखम दिखाया और आरसीबी को 84 रनों के स्कोर पर मात्र 15.1 ओवर में ही ऑलआउट कर दिया। वहीं वीपीएल के भी पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने 208 रनों का लक्ष्य देने के बाद शानदार बॉलिंग की और गुजरात जायंट्स की टीम को 15.1 ओवर में ही ऑलआउट कर दिया।

5. मैन ऑफ द मैच का स्ट्राइक रेट भी एक जैसा

आईपीएल और वीपीएल में एक और समानता है जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल आईपीएल के पहले मैच में मैन ऑफ द मैच ब्रेंडम मक्कलम थे जिन्होंने 73 गेंदों में 158 रन बनाए थे। उनका इस पारी में स्ट्राइक रेट 216 का था। वहीं वीपीएल के पहले मैच में प्लेयर ऑफ द मैच हरमनप्रीत कौर थी जिन्होंने 30 गेंदों पर 65 रन बनाए थे और उनकी स्ट्राइक रेट भी इस दौरान 216 की रही।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now