Prajasatta Side Scroll Menu

Jemimah Rodrigues ने मैदान पर किया भंगड़ा, देखें शानदार video

Jemimah Rodrigues Performed Bhangra Dance On Field

WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए मैच में दिल्ली ने शानदार खेल दिखाते हुए मैच जीत लिया। इस मैच में दिल्ली की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार डांस किया। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया र वायरल हो रहा है।

फील्डिंग के दौरान किया भंगड़ा

दरअसल, दूसरी पारी में फील्डिंग के दौरान जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार डांस किया। जब वह बाउंड्री पर फील्डिंग कर रही थी, तभी मैदान पर पंजाबी गाना बजा, जिसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स खुद को रोक नहीं पाई और उन्होंने मैदान पर ही भंगड़ा किया। जिसका फैंस ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

जेमिमा ने खेली उपयोगी पारी

इसस पहले मैच में जेमिमा रोड्रिग्स ने दिल्ली के लिए उपयोगी पारी खेली, उन्होंने 15 गेंदों में 22 रन बनाए, इस दौरान जेमिमा ने शानदार 3 चौके लगाए, जिससे दिल्ली की टीम आखिरी ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 223 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंच गई।

दिल्ली ने जीता मैच

दिल्ली के विशाल स्कोर के आगे बेंगलुरू की टीम महज 20 ओवर में 8 विकेट पर 163 रन ही बना सकी, जिससे बेंगलुरु को 60 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ही दिल्ली ने सीजन की शुरुआत जीत के साथ की है।

इसे भी पढ़ें:  भारत और न्यूजीलैंड के बीच निर्णायक मैच आज, घर बैठे फ्री में ऐसे देखें लाइव

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren athlete news India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now