Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कंगाली में आटा गीला, पाकिस्तान पर लग गया 5 रनों का जुर्माना, देखें वीडियो

Womens T20 World Cup ENG W Vs PAK W1

नई दिल्ली: आपने वो कहावत सुनी होगी कंगाली में आटा गीला- यानी जब कोई काम बिगड़ रहा हो तो वह किसी चीज की वजह से और बिगड़ जाता है। कुछ ऐसा ही पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम के साथ हुआ। वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप के तहत मंगलवार को इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में ताबड़तोड़ रन खा रही पाक टीम पर 5 रनों का जुर्माना लग गया।

नेट ब्रंट ने बिगाड़ दी लय

हुआ यूं कि 14वें ओवर में इंग्लिश टीम 125 रन ठोक चुकी थी। अगला ओवर फातिमा सना डालने आईं तो नेट सीवर ब्रंट ने दूसरी ही गेंद पर चौका ठोक उनकी लय बिगाड़ दी। तीसरी गेंद पर ब्रंट ने एक रन लेकर एमी जोंस को स्ट्राइक दे दी, लेकिन फातिमा सना ने अगली गेंद नो बॉल डाल दी। चौथी गेंद दोबारा डाली गई तो जोंस ने इस पर दो रन ले लिए। इसके बाद अगली गेंद पर जोंस ने एक बार फिर फाइन लेग की ओर रन चुराने की कोशिश की, वह बॉल की लेंथ तक गईं और ऑफ स्टंप से दूर उठाकर बॉल को फाइन लेग की दिशा में मोड़ दिया, लेकिन ये क्या?

दस्ताने पर जा टकराई बॉल

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सिद्रा अमीन ने जैसे ही विकेटकीपर सिद्रा नवाज को गेंद दी, नवाज ने इसे पकड़ने के लिए अपना एक दस्ताना नीचे फेंक दिया। ये बॉल उनके हाथ से छिटकी और दस्ताने पर जा गिरी। इस तरह नीचे गिरे दस्ताने पर टकराने के बाद पाकिस्तान पर 5 रनों का जुर्माना लगा दिया गया। इसके बाद फातिमा की लय इस कदर बिगड़ी कि उन्होंने अगली गेंद एक बार फिर नो बॉल फेंक दी। आखिरकार जब उनका ओवर पूरा हुआ तो ये काफी महंगा रहा। उनके इस ओवर से कुल 18 रन आए।

इंग्लैंड ने ठोका वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर

इंग्लैंड ने नेट ब्रंट, एमी जोंस और ओपनर डेनी वॉट की तूफानी पारी की बदौलत 20 ओवर में 213 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। ये वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर रहा।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now