Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक दिन, महिलाएं रचेंगी इतिहास, मुंबई बनाम गुजरात

Beth Mooney

WPL 2023 live update: आज से भारतीय महिला क्रिकेट बदलने वाला है, क्योंकि आज क्रिकेट के लिए एक बड़ा दिन। इंडिया में पहली बार महिला प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन की शुरुआत आज से होने जा रही है। BCCI आज इस आयोजन की धमाकेदार शुरुआत करवाने जा रहा हैं। वहीं इस आयोजन को लेकर महिला क्रिकेटर भी उत्साहित हैं। आज पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जाइटंस के बीच खेला जाएगा।

WPL क्रिकेट का नया युग

Kullu Dussehra 2026 Celebration

WPL की शुरुआत के साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट में एक नए युग का उदय भी हो जाएगा, खासकर IPL की तरह इस लीग से भारतीय महिला टीम को बहुत ज्यादा फायदा होने की उम्मीद है। वहीं इस आयोजन को लेकर क्रिकेट के दिग्गजों ने भी बधाई दी है। पहला मुकाबला शाम 7 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।

हरभजन सिंह ने किया ट्वीट

वहीं इस आयोजन को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी ट्वीट किया है, उन्होंने लिखा कि ‘कोई और सपने नहीं, #WomensPremierLeague एक वास्तविकता है जो आज से शुरू हो रही है। मैं बहुत खुश और रोमांचित हूं। इस ऐतिहासिक दिन के लिए प्रत्येक टीम और प्रत्येक क्रिकेटर को बधाई। धन्यवाद BCCI क्रिकेट में समानता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए।’ बता दें कि भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक बड़ा अवसर है।

 

Mumbai Indians की टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नताली साइवर, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, यास्तिका भाटिया, हीदर ग्राहम, इसाबेल वोंग, अमनजोत कौर, धारा गूजर, सायका इशाक, हेले मैथ्यूज, क्लो ट्रायॉन, हुमैरा खाजी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, जिंतमणि कलिता, नीलम बिष्ट।

Gujrat Giants की टीम

बेथ मूनी (कप्तान), स्नेह राणा, एश्लेग गार्डनर, सोफिया डंकले, एनाबेल सदरलैंड, हरलीन देओल, डिआंड्रा डॉटिन, सबिनेनी मेघना, जॉर्जिया वेयरहम, मानसी जोशी, दयालन हेमलता, मोनिका पटेल, तनुजा कंवर, सुषमा वर्मा, हर्ले गाला, अश्विनी कुमारी, परुणिका सिसोदिया, शबमन शकील।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now