Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Nat Sciver-Brunt ने बरपाया कहर, कमाल की टाइमिंग से ठोक डाला छक्का, देखें वीडियो

Womens T20 World Cup ENG W Vs PAK W Nat Sciver Brunt1

नई दिल्ली: वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप के तहत मंगलवार को इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड की बल्लेबाजों ने ऐसा कहर बरपाया कि दुनिया दंग रह गई। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम की बल्लेबाजों ने 20 ओवर में 213 रन ठोक वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर दर्ज किया। जहां एक ओर ओपनर डेनी वॉट ने 33 गेंदों में 59 रन ठोके तो वहीं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं स्टार बल्लेबाज नेट सीवर ब्रंट ने ऐसी धमाकेदार पारी खेली कि क्रिकेटप्रेमी दांतों तले अंगुली दबा बैठे। उन्होंने 40 गेंदों में 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 81 रन ठोक डाले। नेट ब्रंट ने अपनी तूफानी नाबाद पारी में ताबड़तोड़ 12 चौके-1 छक्का जड़ा।

कमाल की टाइमिंग से ठोका छक्का

नेट ब्रंट ने अपनी शानदार पारी में कमाल की टाइमिंग से छक्का ठोका। ये नजारा 16वें ओवर में देखने को मिला। पाकिस्तान की गेंदबाज तुबा हसन ने जैसे ही इस ओवर की चौथी गेंद डाली नेट ब्रंट आगे बढ़ीं और डीप एक्स्ट्रा कवर पर ऐसा छक्का ठोका कि पाकिस्तान के खेमे में खलबली मच गई। नेट ब्रंट की तूफानी बल्लेबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने लगभग हर ओवर में बाउंड्री जड़ी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

नेट ब्रंट के साथ ही छठे नंबर पर उतरीं विकेटकीपर बल्लेबाज एमी जोंस ने भी तूफानी पारी खेली। उन्होंने 31 गेंदों में 5 चौके-1 छक्का ठोक 47 रन ठोके। डेनी, नेट और जोंस की शानदार पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 20 ओवर में 213 रन का स्कोर बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now