Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पैट कमिंस या Steve Smith कौन करेगा ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी?

IND Vs AUS Steve Smith Pat Cummins

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस मैच में भारत की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे वहीं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान को लेकर अभी भी संशय की स्थित बनी हुई है। दरअसल टीम के रेगुलर कप्तान पैट कमिंस सीरीज के बीच में ही अपने घर वापस लौट गए थे जिसके बाद तीसरे मैच में स्टीव स्मिथ ने कप्तानी की थी। वहीं आखिरी मैच के लिए कमिंस वापस आएंगे कि नहीं इस पर बड़ा अपडेट सामने आया है।

नहीं लौटेंगे पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ ही करेंगे कप्तानी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले गए टेस्ट मैच में मेहमान टीम की कप्तानी दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने की और टीम आसानी से ये मैच जीत गई। इस जीत के बाद से ही सभी के मन में अगले मैच के कप्तान को लेकर सवाल उठ रहा है। अब इस पर बड़ा अपडेट सामने आया है।

दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पैट कमिंस सिडनी में ही ठहरने वाले हैं। वे अपनी बीमार मां की देखभाल के लिए दूसरे टेस्ट मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे। कमिंस का अभी और समय तक वहीं रुकने का इरादा है। ऐसे में अहमदाबाद में स्मिथ ही टीम की कमान संभालते दिखेंगे।

कोच ने पैट कमिंस की वापसी को लेकर कही ये बात

ऑस्ट्रेलिया की टीम के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने कहा कि पैट कमिंस भारत में बाकी टीम के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा, “वह टीम के साथ अभी भी पूरी तरह से संपर्क में हैं।’

उन्होंने ये भी कहा कि ‘इस कठिन समय में हमारे विचार अभी भी उनके और उनके परिवार के साथ हैं। हम रोजाना उनके साथ लगातार संपर्क में हैं, इसलिए फिलहाल वह यहां नहीं हैं और टेस्ट मैच से कुछ दिन दूर है, इसलिए हम पैट के साथ रोजाना चर्चा करेंगे।’

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now