Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पाकिस्तान सुपर लीग से बाहर हुआ ये ऑलराउंडर, रिप्लेसमेंट खोजने में जुटी सरफराज की टीम

PSL 2023 Wanindu Hasaranga

नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2023) में खिलाड़ियों का आना-जाना लगा हुआ है। इस बीच श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा पीएसएल से बाहर हो गए हैं। वह सरफराज अहमद की टीम क्वेटा ग्लेडिएटर्स में शामिल नहीं होंगे। श्रीलंका ने उन्हें वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत वापस बुला लिया है। हालांकि हसरंगा आंशिक रूप से उपलब्ध थे। उन्हें 3 मार्च को जाने से पहले छह मैच खेलने के लिए अनुमति दी गई थी, लेकिन फ्रेंचाइजी ने पुष्टि की कि वह लीग से पूरी तरह से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी अब उनका रिप्लेसमेंट खोजने में जुट गई है।

कैस अहमद जल्द हो सकते हैं टीम में शामिल

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हसरंगा को पीएसएल की शुरुआत में टीम में शामिल होना था। उनके जाने के बाद अफगानिस्तान के लेग स्पिनर कैस अहमद को पदभार संभालने के लिए तैयार किया गया था, लेकिन हसरंगा की अनुपस्थिति ने ग्लेडियेटर्स के अगले दो मेच में कैस को खेलने पर मजबूर कर दिया है। हालांकि हसरंगा के लिए रिप्लेसमेंट खोजने का रास्ता खुला हुआ है।

हसरंगा एनओसी की मांग नहीं करेंगे

एसएलसी के सीईओ एशले डी सिल्वा ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो को बताया कि हसरंगा एनओसी की मांग नहीं करेंगे। वह नेशनल सुपर लीग के साथ-साथ न्यूजीलैंड में खेलने जाएंगे। ग्लेडियेटर्स इस सीजन में खराब फॉर्म में हैं। वे इस सीज़न में खेले गए तीन में से दो गेम पहले ही हार चुके हैं।

हसरंगा क्रिकेट लीग से दूसरी बार बाहर

इस बीच, लाहौर कलंदर्स द्वारा जॉर्डन कॉक्स को बदलने के लिए साइन किए गए कुसल मेंडिस भी अनुपलब्ध हैं। यह दूसरी बार है जब हसरंगा को पिछले आठ महीनों में फ्रेंचाइजी लीग में खेलने के बाद वापस बुला लिया गया है। उन्हें शॉर्ट नोटिस पर मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के साथ अपने हंड्रेड अनुबंध से हटना पड़ा था।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now