Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

फैंस ने मचाया RCB…RCB का शोर, विराट कोहली ने जीत लिया दिल, देखें वीडियो

IND Vs AUS Virat Kohli21

नई दिल्ली: भारत में चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत दिल्ली में खेला गया दूसरा टेस्ट महज 3 दिनों में खत्म हो गया। हालांकि दर्शकों ने इस मैच का लुत्फ उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दिल्ली के स्टेडियम में पहुंचे क्रिकेटप्रेमियों ने अपने फेवरेट क्रिकेटर्स को लाइव देखा तो क्रिकेट का खुमार सिर चढ़कर बोलने लगा। टीम इंडिया के बल्लेबाज और दिल्ली के निवासी विराट कोहली के फैंस ने उन्हें देखकर आरसीबी, आरसीबी चिल्लाना शुरू कर दिया तो स्टार बल्लेबाज ने अपने अंदाज से दिल जीत लिया।

जर्सी पर छपा इंडिया का लोगो दिखाकर कराया चुप

इस वाकये का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें भीड़ को जोर-जोर से ‘RCB, RCB!’ के नारे लगाते हुए सुना जा सकता है। कोहली स्लिप पोजीशन में खड़े थे। उन्होंने आरसीबी का नारा लगा रही भीड़ को चुप कराने के लिए अपनी जर्सी में लिखे ‘इंडिया’ की ओर इशारा किया। इसके बाद भीड़ कोहली के इस रिएक्शन पर प्यार लुटाने लगी और ‘इंडिया, इंडिया’ के नारे लगाना शुरू कर दिया। जैसे ही भीड़ ने इंडिया और कोहली के नारे लगाए विराट ने उनका उत्साह बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

विवादास्पद तरीके से LBW आउट हुए कोहली

कोहली ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया, दिल्ली के मुश्किल ट्रैक पर ऑस्ट्रेलियाई स्पिनरों के खिलाफ शानदार फुटवर्क के साथ उन्होंने शानदार 44 रन बनाए। हालांकि वह विवादास्पद तरीके से एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। दूसरी पारी में उन्होंने भारत के 113 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 रन बनाए। तीसरा टेस्ट मैच 1 मार्च से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now