Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

शाहिद अफरीदी ने खास अंदाज में शादाब खान को दी बधाई, कहा- ‘खुश हूं कि आपने मेरा रिकॉर्ड तोड़ दिया’

Shadab Khan Shahid Afridi PAK Vs AFG

PAK vs AFG 3rd T20: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच खेली गई तीन मैचौं की टी20 सीरीज का आखिरी मैच सोमवार शाम को खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को 66 रनों से मात दी। इस मैच में टीम के कप्तान शादाब खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लिए और पाकिस्तान की तरफ से टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया।

शादाब खान ने शाहिद अफरीदी को छोड़ा पीछे

दरअसल इस मैच से पहले पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में शादाब खान और शाहिद अफरीदी 98 विकेट के साथ बराबरी पर थे। लेकिन इस मैच में 3 विकेट लेते ही शादाब खान ने शाहिद को पीछे छोड़ दिया और पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। वे पाकिस्तान की तरफ से टी20 में 100 विकेट लेने वाले भी इकलौते बॉलर बन गए हैं।

शाहिद अफरीदी ने खास अंदाज में दी बधाई

शादाब खान द्वारा रिकॉर्ड तोड़े जाने के बाद शाहिद अफरीदी खुश नजर आए और उन्होंने पाकिस्तानी कप्तान की खूब तारीफ भी की। शाहिद अफरीदी ने ट्वीट कर लिखा कि ‘ मुबारक शादाब खान,आप ने मेरा रिकॉर्ड तो दिया।
आप पाकिस्तान के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और मैं आपकी और सफलता की कामना करता हूं। कल रात पाकिस्तान के लिए अच्छी जीत, खुशी है कि सैम और इशानुल्लाह ने अपनी प्रतिभा दिखाई। हमें अपने युवाओं का समर्थन जारी रखने की जरूरत है।

Most Wickets for Pakistan in T20:सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

1. शादाब खान – 101 विकेट

2. शाहिद अफरीदी – 98 विकेट

3. उमर गुल – 85 विकेट

4. सईद अजमल – 85 विकेट

5. हैरिस राउफ – 72

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now