Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सेमीफाइनल में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होगी टक्कर, इंग्लैंड भी दिखाएगी दम, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Womens T20 World Cup 2023 Semi Final IND W Vs AUS W RSA W Vs ENG W

Women’s T20 World Cup 2023: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 में लीग स्टेज का दौर समाप्त हो गया है और अब सेमीफाइनल में टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में चार टीमों ने क्वालिफाई किया है जिसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड शामिल है। सेमीफाइनल के लिए सबसे आखिरी में अफ्रीका ने क्वालिफाई किया जिसने बांग्लादेश को हराकर अपने ग्रूप में दूसरा स्थान हासिल किया। इस स्टेज में हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी को ऑस्ट्रेलिया की टीम से भिड़ना होगा जो कि खतरनाक फॉर्म में चल रही है। वहीं इंग्लैंड का सामना अफ्रीका से होने वाला है।

Women’s T20 World Cup 2023 Semi Final: इस दिन होंगे मैच

1. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। ये मैच डिफेंडिंग चैंपियन
ऑस्ट्रेलिया और पिछली बार की रनर-अप भारत के खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन 23 फरवरी 2023 को साउथ अफ्रीका के कैपटाउन में किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया का अब तक का सफर शानदार रहा है और उसने अपने सारे मैच जीते हैं और अपने ग्रूप में टॉप पर भी रही है। वहीं भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी हुई थी हालांकि टीम को इंग्लैंड के सामने हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद भारत ने 6 अंकों के साथ ग्रूप में दूसरे स्थान पर फिनिश किया।

2. साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। इस मैच में दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। एकतरफ इंग्लैंड की टीम है जिसने पूरे विश्वकप में अपना विजयी रथ रुकने नहीं दिया है वहीं दूसरी तरफ अफ्रीका की टीम है जिसने रोमांचक तरीके से मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। ये मैच 24 फरवरी 2023 को साउथ अफ्रीका के कैपटाउन में खेला जाएगा।

Women’s T20 World Cup 2023 Semi Final: यहां देखें लाइव

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 के दोनों सेमीफाइनल मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के सभी चैनल पर देखें जा सकते हैं।

Women’s T20 World Cup 2023 Semi Final: मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 के दोनों सेमीफाइनल मैच मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखें जा सकते हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now