Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सुनील गावस्कर के बयान पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का पलटवार

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेला गया मैच लगभग दो दिन में ही समाप्त हो गया। इसे ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीत लिया। मैच के खत्म होने के बाद पिच की खूब आलोचना हुई और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने भी इसे डिमेरिट प्वाइंट दे दिया। इसके बाद सुनील गावस्कर पिच के सपोर्ट में आ गए। वहीं उनके बयान पर अब ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने पलटवार किया है।

गाबा की पिच इंदौर से कई गुना बेहतर- मार्क टेलर

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इंदौर की पिच को डिमेरिट प्वाइंट मिलने के बाद शुरू हुई बहस रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस पर पहले सुनील गावस्कर ने बयान देते हुए गाबा को इससे कई गुना ज्यादा बेकरा बताया था वहीं अब इसमें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मार्क टेलर भी कूद गए हैं और उन्होंने गावस्कर पर जमकर पलटवार किया है।

सिडनी मॉर्निग हेराल्ड से बात करते हुए टेलर ने कहा है कि इंदौर की पिच वास्तव में खराब थी। यह पिच लॉटरी से कम नहीं थी। ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर इस पिच पर हावी रहे और यह मुकाबला भारत के पक्ष में नहीं गया। उन्होंने ये भी कहा कि गाबा की पिच पर ग्राउंड्समैन ने घास छोड़ी हुई थी। इससे साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों को ही फायदा होता क्योंकि उनके पास 4 बेहतरीन तेज गेंदबाज थे, इसलिए मुझे नहीं लगता गाबा की पिच में कोई खराबी थी।

गावस्कर ने कही थी ये बात

बता दें कि इससे पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर ने आईसीसी पर इंदौर को 3 डिमेरिट प्वाइंट देने पर नाराजगी जताई थी साथ ही गाबा की पिच पर भी जमकर बरसे थे। गावस्कर ने कहा था कि ‘नवंबर-दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच गाबा में टेस्ट मैच खेला गया था, जो दो दिनों में समाप्त हो गया था। इस दौरान गेंद इधर-उधर उड़ रही थी। तेज गेंदबाज बहुत खतरनाक लग रहे थे, उन्हें गंभीर चोट लग सकती थी। उस पिच पर जान का खतरा था। मुझे नहीं पता कि उसे कितने डिमेरिट अंक मिले और मैच रेफरी कौन था। ‘

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now