Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Suryakumar Yadav ने गली क्रिकेट में ठोका ‘सूपला साफ’ चौका, मच गया शोर, देखें वीडियो

नई दिल्ली: टीम इंडिया के तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव फिलहाल टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से बाहर चल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में टेस्ट डेब्यू करने वाले सूर्या इस मैच में महज 8 रन बनाकर आउट हो गए थे। उन्हें दूसरे और तीसरे टेस्ट में मौका नहीं मिला, लेकिन फैंस जल्द ही उन्हें मैदान पर उतरते देखने को बेताब होंगे।

गली क्रिकेट में आजमाया हाथ

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सूर्या ने आईपीएल के आगाज से पहले गली क्रिकेट में हाथ आजमाया है। उन्होंने मुंबई में गली क्रिकेट खेला, जिसमें उन्होंने एक नया शॉट ‘सूपला साफ’ ट्राई किया। इस शॉट के जरिए उन्होंने गली क्रिकेट में भी शानदार चौका ठोक डाला। सूर्या ने बॉल आते ही बल्ला नीचे किया और जमीन में पूरा टिकाकर लेग साइड से चौका निकाल दिया। उनका ये शानदार शॉट देखकर गली क्रिकेट के दर्शकों में शोर मच गया।

2 अप्रैल को आरसीबी से होगा मुकाबला

मुंबई इंडियंस वन फैमिली नाम के ट्विटर हैंडल ने सूर्या का ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ हैंडल ने कैप्शन दिया- सूर्या भाऊ मुंबई में गली क्रिकेट खेलते नजर आए। सूर्या की नजर अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 मार्च से शुरू होने वाली वनडे सीरीज पर होगी। इसके बाद वे आईपीएल में रनों की बारिश करते नजर आएंगे। सूर्या अगले महीने मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल में नजर आएंगे। मुंबई इंडियंस का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ होगा। मुंबई और आरसीबी के 2 अप्रैल को भिड़ेंगी। हाल ही सूर्यकुमार यादव ने टेस्ट डेब्यू करने के बाद तिरुपति की यात्रा की थी। वह परिवार के साथ तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर गए और आशीर्वाद लिया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now