Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

टाटा ने हासिल किए महिला प्रीमियर लीग के टाइटल राइट्स, जय शाह ने किया ये ट्वीट

WPL Schedule

नई दिल्ली: वुमंस प्रीमियर लीग (WPL) की शुरुआत 4 मार्च से मुंबई में होगी। इस अनोखे आयोजन से पहले टाटा समूह ने महिला प्रीमियर लीग के टाइटल राइट्स हासिल कर लिए। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की। शाह ने ट्वीट किया, “मुझे #TataGroup को इनॉग्रल #WPL के टाइटल प्रायोजक के रूप में घोषित करने में खुशी हो रही है। उनके समर्थन से हमें विश्वास है कि हम महिला क्रिकेट को अगले स्तर पर ले जा सकते हैं।”

5 साल के लिए हासिल किए राइट्स

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हालांकि इस बारे में खुलासा नहीं हुआ है कि इस सौदे में कितना पैसा शामिल रहा, लेकिन बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि टाटा ने पांच साल के लिए अधिकार हासिल कर लिए हैं। पिछले साल टाटा ने इंडियन प्रीमियर लीग के टाइटल स्पॉन्सर के रूप में वीवो की जगह ली थी। डब्ल्यूपीएल का पहला संस्करण मुंबई में दो स्थानों ब्रेबोर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

आईपीएल राइट्स से 951 करोड़ रुपये मिले थे

आईपीएल टूर्नामेंट के मीडिया अधिकारों की बिक्री से बीसीसीआई को 951 करोड़ रुपये मिले थे और पांच टीमों को 4700 करोड़ रुपये में बेचा गया था। आईपीएल दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी स्पोर्ट्स लीग भी बन गई थी। वुमंस प्रीमियर लीग की नीलामी में भी जमकर पैसा बरसा। इस महीने की शुरुआत में हुई नीलामी में भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को 3.4 करोड़ रुपये में सबसे महंगा खरीदा गया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now