Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

तूफानी शॉट खेलने गए थे हैदर अली, स्पिनर ने खेल कर दिया, देखें

New Project139

PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग में इंग्लैंड के ले लेफ्ट आर्म स्पिनर Liam Dawson ने एक कमाल की गेंद डाली, जिस पर उन्होंने हैदर अली नाम के बल्लेबाज को क्लीन बोल्ड कर दिया। Liam Dawson पाकिस्तान सुपर लीग में लाहौर कलंदर की टीम से खेल रहे हैं। वह अपनी टीम के लिए 12वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की पहली ही बॉल पर उन्होंने हैदर अली को आउट कर दिया।

लियाम डावस ने किया हैदर अली का शिकार

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, हैदर अली कराची किंग्स की तरफ से खेल रहे हैं। वह 15 गेंद में सिर्फ 18 रन बना पाए थे। रनों के लिए तरह रहे इस खिलाड़ी ने स्पिनर के आते ही तूफानी छक्का ठोकने की कोशिश की थी, जिसमें वह नाकाम हुआ और लियाम डावसन की गेंद पर चित हो गया। जैसे ही बॉलर ने गेंद फेंकी तो हैदर अली ने आगे बढ़कर पूरी दम से बल्ला घुमाया।

इस तरह आउट हुए हैदर अली

हैदर अली ने बल्ला तो पूरी दम से घुमाया, लेकिन उसका गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ। गेंद चूकि सीधा थी, इसलिए पकड़र सीधा स्टंप में घुस गई। आउट होने के बाद बल्लेबाज हैरान रह गया और निराश होकर पवेलियन लौटा। मैच में भले ही हैदर अली ने 18 रन बनाए हों, लेकिन उनकी टीम कराची किंग्स ने 67 रनों से बड़ी जीत हासिल की।

Karachi Kings vs Lahore Qalandars मैच का पूरा हाल

पाकिस्तान सुपर लीग 2023 का आठवां मुकाबला करांची किंग्स और लाहौर कलंदर के बीच खेला गया। इस मौच में लाहौर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करने आई कराची किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 185 रन बनाए थे, इस टारगेट के जवाब में लाहौर कलंदर की टीम 17.3 ओवर में 118 रन बना सिमट गई और 67 रनों से मुकाबला हार गई।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now