Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Silver Price Today: चांदी में तेजी का दौर लौटा, लगातार तीसरे दिन भी जारी रही रैली,आज 4900 रुपये चढ़ा दाम

Silver Price Hike Today Silver Price Today: जानें देश के प्रमुख शहरों में ताजा रेट्स

Silver Price Today: चांदी में तेजी का दौर लौटा, लगातार तीसरे दिन भी जारी रही रैली। बुधवार को चांदी के भाव में 4,900 रुपये प्रति किलोग्राम की उछाल देखने को मिली। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 1,62,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई, जबकि चेन्नई में इसका भाव 1,73,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

बुधवार, 12 नवंबर को देश के प्रमुख शहरों में चांदी के रेट में तेजी का रुख देखा गया। दिल्ली, मुंबई, यूपी, बिहार और हैदराबाद समेत कई शहरों में चांदी के दाम में 4,900 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, चांदी का भाव अभी भी अपने शिखर स्तर से करीब 50,000 रुपये प्रति किलोग्राम कम है। चेन्नई में चांदी का रेकॉर्ड स्तर 2,06,000 रुपये और दिल्ली में 1,98,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह चुका है।

इसे भी पढ़ें:  Gold Rate In India: भारत में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव, जानिए क्या है Gold Outlook

बुधवार 12 नवंबर 2025 को चांदी का रेट (Silver Price Today in All Cities)

शहर1 किलोग्राम चांदी की कीमत रुपये में
दिल्ली1,62,000
मुंबई1,62,000
अहमदाबाद1,62,000
चेन्नई1,73,000
कोलकाता1,62,000
गुरुग्राम1,62,000
लखनऊ1,62,000
बेंगलुरु1,62,000
जयपुर1,62,000
पटना1,62,000
भुवनेश्वर1,62,000
हैदराबाद1,73,000

 

इसे भी पढ़ें:  Gold-Silver Price: चांदी में सीधे 700 रुपये बढ़ोतरी, सोने के भी चढ़ गए दाम

बढ़ी चांदी की डिमांड
विशेषज्ञों का मानना है कि शादी के सीजन की शुरुआत के साथ ही चांदी की मांग में और इजाफा होगा, जिससे आने वाले दिनों में कीमतों में और तेजी आ सकती है। चांदी की बढ़ती मांग का एक बड़ा कारण इसका औद्योगिक उपयोग भी है। गहनों और मूर्तियों के अलावा, अब चांदी का इस्तेमाल मोबाइल फोन, कंप्यूटर चिप्स, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और सोलर पैनलों में भी बड़े पैमाने पर हो रहा है। यही वजह है कि पिछले एक साल में चांदी के दामों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई है।

Aaj Ki KhabrenGold Silver Price Todayinvest in stocks IndiaNSE BSE updatesensex nifty todaySilver Price TodayStock Market Newsstock market tipsStock Market Today

Join WhatsApp

Join Now