साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Una News: ऊना में मासूम बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 25 वर्ष का कठोर कारावास..!

Himachal News, कारावास, Mandi News, Una News, Sirmour News, Hamirpur News , Solan News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

ऊना |
Una News : जिला एवं सत्र न्यायालय ऊना के विशेष न्यायाधीश नरेश ठाकुर की अदालत ने पांच साल 11 महीने की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के दोषी गौरव उर्फ़ गोलू (उम्र 22 वर्ष) को 25 वर्ष के कठोर कारावास और 50 हजार रूपये जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की सुरत में दोषी को दो वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। यह मामला वर्ष 2022 का ऊना जिला के उपमंडल अंब का था।

इस मामले की पैरवी जिला न्यायवादी एकलव्य ने की। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच सहित अन्य साक्ष्य जुटा कर आरोपित के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया।

जिला न्यायवादी एकलव्य ने बताया कि इस मामले में 10 गवाह पेश हुए। विशेष न्यायाधीश नरेश ठाकुर की अदालत ने आरोपी को दोषी पाते हुए 25 वर्ष के कठोर कारावास और 50 हजार रूपये जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की सुरत में दोषी को दो वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

इसे भी पढ़ें:  Una News: CCTV फुटेज ने खोला राज, ऊना में बस ने कुचला व्यक्ति..

Join WhatsApp

Join Now