Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Benefits Of Mint For Skin: रूप निखारने के लिए कीजिए पुदीने की हरी पत्ति‍यों का इस्तेमाल :- शहनाज़ हुसैन

Benefits Of Mint For Skin: रूप निखारने के लिए कीजिए पुदीने की हरी पत्ति‍यों का इस्तेमाल :- शहनाज़ हुसैन

Benefits Of Mint For Skin: पुदीने की भीनी खुशबू और स्वाद से भला कौन परिचित नहीं होगा। पुदीना हर भारतीय रसोई में आपको आसानी से मिल जाएगा। पुदीना न केवल खाने-पीने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि आपकी त्वचा को निखारने और बालों को कोमल और मुलायम बनाने में भी सहायक होता है।

पुदीने में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के साथ-साथ त्वचा को ठंडा रखने, मुहांसों को दूर करने और चेहरे की सूजन को कम करने में काफी सहायक होते हैं। आप इसका इस्तेमाल फेस पैक, टोनर या सीरम के रूप में भी कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन, विटामिन, और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। एंटिसेप्टिक होने के कारण इसका प्रयोग बॉडी क्लींजर, साबुन और बॉडी वॉश में भी होता है।

पुदीने के औषधीय गुण (Benefits Of Mint For Skin)

कांच की कटोरी में पुदीने की ताज़ा पतियों का रस निकाल लें। अब ताजे खीरे को छीलकर काट लें और उसे कद्दूकस कर लें। अब इनके अंदर एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पैक को अपने चेहरे और गर्दन के इर्द-गिर्द खुले अंगों पर आधा घंटा तक लगाने के बाद ताजे पानी से धो डालें। इस पैक को नियमित तौर पर चेहरे पर लगाने से कील-मुहांसों से छुटकारा मिलेगा और सन बर्न से झुलसी त्वचा को भी ठंडक मिलेगी। पुदीने का फेशियल ऑयली त्वचा के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।

एक कांच के बर्तन में दो बड़े चम्मच ताजा पीसे पुदीने के साथ दो बड़े चम्मच दही और एक बड़ा चम्मच ओटमील लेकर गाढ़ा घोल बनाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगाने के बाद और चेहरे को ताजे पानी से धो लें। पिम्पल की समस्या के निदान के लिए पुदीने का नियमित उपयोग मददगार साबित हो सकता है। पुदीने के रस को नारियल तेल में डालकर पिम्पल पर लगाने से राहत मिलेगी। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में पिम्पल दूर हो जाएंगे और उनके निशान भी हल्के होने लगेंगे।

पुदीने और गुलाब जल का पैक त्वचा को कोमल और मुलायम बनाने में काफी सहायक होता है। पुदीने के रस में एक चम्मच शहद और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर बने पैक को चेहरे पर कुछ देर तक लगाने के बाद ताजे पानी से धो डालें। गुलाब जल त्वचा के पीएच लेवल को संतुलित करता है।

एक पका केला लेकर इसे अच्छी तरह मैश कर लें। अब इसमें पुदीने के कुछ पत्तों का पेस्ट डाल दें। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने के आधा घंटा बाद चेहरे को ताजे ठंडे पानी से धो डालें।

अगर आपके बाल पतले पड़ गए हैं और आप बालों की रुसी आदि की समस्या से जूझ रहे हैं तो पुदीना काफी मददगार साबित

नोट:- लेखिका अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौंदर्य विशेषज्ञ है और हर्बल क्वीन के रूप में लोकप्रिय है।

Aaj Ki KhabrenAyurvedic Tipsdaily lifestyle guidediet tips Indiafashion tips Indiafitness tips HindiHealth Tips health tips Hindihealthy food guidehealthy living Indiahome decor ideashome remedies IndiaLifestyle lifestyle tips Hindimodern lifestyle IndiaShahnaz Husain Skin Care Tips

Join WhatsApp

Join Now