Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Una News: ऊना में 42 साल का रिकॉर्ड टूटा, तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Published on: 29 May 2024
Weather Update: Danger of severe heat wave in North India for the next few days, Una News

ऊना |
Una News: हिमाचल प्रदेश में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। बुधवार को ऊना में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो 42 साल का रिकॉर्ड तोड़ चुका है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, यह तापमान 23 मई 2013 को दर्ज किए गए 45.2 डिग्री के पिछले रिकॉर्ड को पार कर गया है।

बता दें कि ऊना में इससे पहले साल 1982 में 46 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।वहीं, राजधानी शिमला में 31.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो 27 मई 2010 के 32.4 डिग्री के रिकॉर्ड से थोड़ा कम है।

कहां कितना तापमान दर्ज किया गया:

  • ऊना: 46 डिग्री सेल्सियस (अब तक का सबसे अधिक तापमान)
  • शिमला: 31.7 डिग्री
  • बिलासपुर: 44 डिग्री
  • धौला कुआं (सिरमौर): 43.2 डिग्री
  • हमीरपुर: 42.8 डिग्री
  • मंडी: 42.2 डिग्री
  • कांगड़ा: 41.6 डिग्री
  • सुंदरनगर: 40.5 डिग्री
  • धर्मशाला: 37.7 डिग्री
  • सोलन: 37.2 डिग्री
  • जुब्बरहाटी एयरपोर्ट: 36.5 डिग्री

लोकप्रिय पर्यटन स्थलों का तापमान:

  • डलहौजी: 28.2 डिग्री
  • कुफरी: 25.8 डिग्री
  • नारकंडा: 25.6 डिग्री
  • केलांग: 19.9 डिग्री
  • कल्पा: 25.3 डिग्री
  • ताबो: 20.2 डिग्री
Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now