Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जी-20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी से मिले सीएम सुक्खू, त्रासदी पर भी की चर्चा

जी-20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी से मिले सीएम सुक्खू, त्रासदी पर भी की चर्चा

नई दिल्ली |
नई दिल्ली के प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा जी-20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर आयोजित रात्रि भोज में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाग लिया। डिनर के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर सीएम सुक्खू ने प्रदेश हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने भुज और केदारनाथ में आई आपदा की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज मांगा।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में भारी बारिश के कारण आई आपदा से हुए नुकसान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और उनसे प्रदेश में हुई त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें:  HIMACHAL NEWS: शहीद लांस नायक प्रवीण शर्मा को सैंकड़ो लोगों ने नम आँखों से दी विदाई

प्रधानमत्री मोदी से बात करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि गत दो महीनों में भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण हिमाचल में 400 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई है। 3 हजार से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है। हजारों परिवार बेघर हो गए हैं। उन्होंने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा के कारण प्रदेश को 12 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से कहा कि इस आपदा से उबरने के लिए प्रदेश को केंद्र की ओर से आर्थिक पैकेज की आवश्यकता है। मोदी ने मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से उठाए गए प्रदेश हित के मद्दों को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि प्रदेश की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  परिवहन क्षेत्र में सुधार की दिशा में कदम बढ़ा रहा हिमाचल प्रदेश- मुकेश अग्निहोत्री

इस दौरान की मुख्यमंत्री सुक्खू के कंधे पर प्रधानमंत्री मोदी के रखने वाली फोटो रविवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। समर्थकों ने लिखा कि जी-20 सममेलन में मौका मिलते ही प्रधानमंत्री को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। असल मायनों में यही व्यवस्था परिवर्तन है।

जी-20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी से मिले सीएम सुक्खू, त्रासदी पर भी की चर्चा

कांगड़ा: लोक अदालत का आयोजन, 3018 मामलों में करवाया समझौता

शिक्षा में गुणात्मक सुधार व ढांचागत विकास के लिए सार्थक कदम उठाए जा रहे – उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

बिंदल बोले- भाजपा की झोली में 10 में 9 विधानसभा सीटें डालने का खामियाजा भुगत रही मंडी की जनता

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल उपचुनाव : आठ जिलाें में रहेगी आदर्श चुनाव आचार संहिता
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal News TodayHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now