Una News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को अदालत ने सुनाई 20 साल के कठोर कारावास की सजा

ऊना | 25 सितम्बर
Una News: विशेष सत्र न्यायाधीश ऊना भुवनेश अवस्थी की अदालत ने दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी निप्पू राम पुत्र लक्ष्मण राम नरकटिया गंज, पुरानी बाजार वार्ड नंबर 1 कांग्रेस आश्रम, जिला बेतिया बिहार को मामले में दोषी पाते हुए आईपीसी की धारा 366 के तहत चार वर्ष का साधारण कारावास और 10 हजार के जुर्माना की सजा सुनाई है। इसके अलावा घटना के दौरान पीडिता नाबालिग थी इसलिए अदालत ने प्रोटेक्शन ऑफ़ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ओफ्फेंस एक्ट 2012 की सेक्शन 4 के तहत 20 साल के कठोर कारावास और 1 लाख रूपये जुर्माना की सजा सुनाई है।

जानकारी के अनुसार यह मामला वर्ष 2020 में महिला पुलिस थाना ऊना का था। प्रवासी पीड़िता के अनुसार वह घटना के दौरान अपने माता पिता के साथ ऊना में रह रही थी। उसके माता पिता रेलवे स्टेशन ऊना में मजदूरी का काम करते थे। निप्पू राम भी वहीं मिस्त्री का काम करता था। निप्पू राम ने काम के दौरान पीड़िता का मोबाईल नम्बर लेकर उस से फोन पर बात करनी शुरू कर दी।

पीडिता और आरोपी के बीच लगभग एक हप्ता बातचीत होती रही। एक दिन जब पीड़िता सुबह शौच करने गई। तो आरोपी उसे वहां से बहला फुसला कर अपने कमरे में ले गया। उस दिन आरोपी अपने काम पर भी नही गया। पीडिता के अनुसार आरोपी निप्पू राम राम दिनभर उसके साथ रहा, और उसे बहलाता फुसलाता रहा।

Una News: अंब में दूध के कैंटर ने बुजुर्ग को कुचला

इसके बाद आरोपी ने रात के समय नाबालिग पीड़िता को शादी का झांसा देकर, उसके साथ शारीरिक संबध बनाए। इस दौरान रातभर पीड़िता उसके साथ रही। अगले दिन पीड़िता ने सारी बात अपने परिवार को बताई जिसके बाद निप्पू राम के खिलाफ महिला पुलिस थाना ऊना में शिकायत दर्ज करवाई गई थी।

शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले में जांच की और आरोपी के खिलाफ चालान बना कर कोर्ट में पेश किया। इस मामले में पीड़िता का पक्ष जिला न्यायवादी एकलव्य ने रखा। इस मामले में 13 गवाहों के बयान दर्ज हुए। गवाहों के बयान हुए।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने निप्पू राम को नाबालिग को प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने का दोषी पाया। जिसके आधार पर विशेष न्यायाधीश भुवनेश अवस्थी ने दोषी को बीस साल के कठोर कारावास, और एक लाख रुपए जुर्माना की सजा सुनाई। इस मामले में दोषी के खिलाफ दो सजाओं का ऐलान हुआ है जो एक साथ चलेगी। वहीँ जुर्माना अदा न करने पर छ: माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

UNA News : प्रधानाचार्य को थप्पड़ मारने वाले छात्र को 2 साल के लिए स्कूल से निकाला

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

Exclusive! वी आर स्कूल के तीन हजार बच्चों की ज़िंदगी पर हाई टेंशन वायर का खतरा

बद्दी। Exclusive! News: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत हाऊसिंग...

Solan: सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़, दुष्प्रचार व गलत सूचनाएं फैलाने पर होगी कार्रवाई

Solan: ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा...

More Articles

Una News: ऊना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह के जंगल में पेड़ से लटका मिला एक युवक का शव

ऊना | Una News: ऊना जिला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह के जंगल में एक युवक का शव पेड़ पर लटकता हुआ मिला है।...

Una News: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 15 लोग घायल, 3 की हालत नाजुक

ऊना| Una News: ऊना में शुक्रवार दोपहर बाद बड़ा हादसा पेश आया है। जहाँ एक पंजाब से आए श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप बेकाबू होकर...

उप मुख्यमंत्री की बेटी Aastha Agnihotri ने चुनाव लड़ने से किया इनकार

Lok Sabha Elections 2024: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी आस्था अग्निहोत्री (Aastha Agnihotri) ने लोकसभा या विधानसभा चुनाव में उतरने से इनकार कर...

Miss England Contest 2024: ऊना की बेटी ने Miss England 2024 के फाइनल मुकाबले में बनाई जगह..!

डॉ जी. एल. महाजन| Miss England Contest 2024: हिमाचल प्रदेश की बेटी मैहक चंदेल ने मिस इंग्लैंड 2024 ( Miss England 2024 ) के ग्रैंड...

Una News: ऊना में पत्नी को जिंदा जलाने का मामला, पति गिरफ्तार

ऊना | Una News: ऊना जिला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिला के हरोली क्षेत्र के पंजावर में एक शख्स...

Una News: ऊना में दर्दनाक हादसा, तलाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत

ऊना | Una News: ऊना जिले के एक गांव में तालाब में नहाते समय तीन लड़के डूब गये। इस हादसे में दो बच्चों की मौत...

Land Sliding in Medi Una : ऊना से बड़ी ख़बर..! श्रद्धालुओं पर लैंडस्लाइड के कारण पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो की मौत...

ऊना | Land Sliding in Medi Una : ऊना जिला के उपमंडल अम्ब के मेडी में चल रहे होला मोहल्ला में सोमवार को होली पर्व...

Gagret: पत्रकार अविनाश विद्रोही ने गगरेट से चुनाव लड़ने के लिए ठोकी ताल,,, मिल रही धमकियां

Gagret Assembly By-Election : हिमाचल में हुए सियासी ड्रामे के बाद, 6 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा से प्रदेश में माहौल गरमा गया है।...

Una News: ED ने ऊना की फर्म की 2.98 करोड़ की संपत्ति की अटैच

Una News: हिमाचल सरकार के खजाने को धोखाधड़ी और गलत तरीके से नुकसान पहुंचाने के मामले में ईडी चंडीगढ़ जोनल कार्यालय ने ऊना जिला...