Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Kangra News: शहीद रोहित कुमार को नम आंखों के साथ दी गई अंतिम विदाई, बहन ने दी मुखाग्नि

Kangra News

काँगड़ा |
Kangra News:
कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा की ग्राम पंचायत लंज में गुरुवार को 24 वर्षीय शहीद रोहित कुमार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ लंज खास में अंतिम विदाई दे दी गई। बहन रीता देवी ने अपने भाई को मुखाग्नि दी। इससे पहले नायब सूबेदार ओम प्रकाश के नेतृत्व में आई सेना की टुकड़ी ने हवा में फायर दाग कर और पूरे लंज क्षेत्र के लोगों ने नम आंखों के साथ रोहित को विदाई दी।

शहीद रोहित कुमार की पार्थिव देह जैसे ही तिरंगे में लिपटी हुई घर पहुंची तो हर तरफ चीखो-पुकार गूंज उठी। हर किसी की आंख नम हो गई तथा नम आंखों से काफी लोगों ने शहीद की शहादत को सलाम किया। घर में पार्थिव देह पहुंचते ही माता रानी देवी, बहन रीता देवी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हुआ।

भारत माता की जय, जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक रोहित तेरा नाम रहेगा के उद्घोषों के बीच शहीद के शव को श्मशानघाट तक लाया गया तथा जहाँ सेना की टुकड़ी ने हवा में फायर दाग अंतिम विदाई दी। शहीद का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया सहित प्रशासन ने भी शहीद की शहादत को सलामी दी तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई।

Kangra News: चीन बॉर्डर पर पेट्रोलिंग के दौरान ग्लेशियर पर पैर फिसलने से शाहपुर का जवान शहीद

Himachal News: इस वजह से हिमाचल हाईकोर्ट ने हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने पर लगाई रोक..पढ़े पूरी ख़बर

Cancer Institute at Hamirpur: सीएम ने हमीरपुर में कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित करने का किया आग्रह

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Kangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra News UpdateKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now