Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग और गेंदबाजों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया

Rajasthan Royals defeated Delhi Capitals

Rajasthan Royals defeated Delhi Capitals: IPL 2024 में राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग और गेंदबाजों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हरा दिया। संजू सैमसन की टीम की यह लगातार दूसरी जीत रही। राजस्थान रॉयल्स ने पहले खेलते हुए 185 रन का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में दिल्ली 5 विकेट पर 173 रन ही बना सकी। जिसकी वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

इस मैच में जीत के लिए दिल्ली की टीम को आखिरी ओवर में 17 रन चाहिए थे, लेकिन केवल 5 ही बने। इससे पहले राजस्थान की ओर से रियान पराग ने 84 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। इसमें 7 चौके व 6 छक्के शामिल रहे। उनके बाद आर अश्विन ने 29 रन बनाए। दिल्ली की ओर से डेविड वॉर्नर ने सर्वाधिक 49 रन बनाए, तो ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 44 रन बनाए लेकिन ये पारियां टीम को जीत नहीं दिला सकी। IPL 2024 में दिल्ली की यह लगातार दूसरी हार है। उसे पहले मैच में पंजाब किंग्स ने हराया था। वहीं राजस्थान ने दिल्ली से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स को मात दी थी।

राजस्थान की टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए हालत खस्ता हो गई। यशस्वी जायसवाल 5 रन बना कर दूसरे ओवर में मुकेश कुमार की गेंद पर बोल्ड हो गए तो जॉस बटलर 11 रन बनाने के बाद कुलदीप यादव की गेंद पर LBW हुए। कप्तान संजू सैमसन ने तीन चौकों से 15 रन बनाए, लेकिन खलील अहमद की बाहर निकलती गेंद पर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट हो गए। ऐसे में राजस्थान ने 36 रन पर 3 विकेट गंवा दिए।

इसे भी पढ़ें:  चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खुशखबरी, बेन स्टोक्स खेल सकते हैं IPL के सभी मैच

इसके बाद राजस्थान के मैनेजमेंट ने चौंकाते हुए आर. अश्विन को बैटिंग में प्रमोट किया और पांचवें नंबर पर भेजा। पराग और अश्विन (29) ने मिलकर पारी को संभाला। पराग को शुरुआत में बड़े शॉट्स लगाने में दिक्कत हो रही थी, तो अश्विन ने मामला अपने हाथ में लिया। उन्होंने 3 छक्के लगाकर तेजी से रन जुटाए और दिल्ली का दबाव कम किया। उनके और पराग के बीच चौथे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी हुई। अक्षर पटेल की फिरकी ने अश्विन की पारी का अंत किया।

हालांकि पराग ने बड़े शॉट लगाना शुरू कर दिया। ध्रुव जुरेल ने आउट होने से पहले तीन चौकों से 20 रन बनाए। उनके व पराग के बीच 52 रन की साझेदारी हुई। पराग ने 34 गेंद में इस सीजन का अपना पहला पचासा पूरा किया। उन्होंने आखिरी ओवर्स में ताबड़तोड़ शॉट्स लगाए। इनमें आखिरी ओवर सबसे अहम रहा। एनरिक नॉर्किया के ओवर से पराग ने तीन चौकों व दो छक्कों से 25 रन लूटे और टीम को 185 तक पहुंचा दिया। हेटमायर ने सात गेंद में एक छक्के-चौके से 14 रन का अहम योगदान दिया। दिल्ली ने पांच गेंदबाज आजमाए और सबको एक-एक विकेट मिला। 186 के लक्ष्य का का पीछा करते हुए दिल्ली को मिचेल मार्श ने तेजतर्रार शुरुआत दी। उन्होंने ट्रेंट बोल्ट और नांद्रे बर्गर दोनों को कुल पांच चौके ठोके। इससे 12 गेंद में ही उन्होंने 23 रन बना लिए। बर्गर ने बोल्ड कर उन्हें ज्यादा आगे नहीं बढ़ने दिया।

इसे भी पढ़ें:  'ये एक बड़ी श्रृंखला है और..' भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पैट कमिंस ने भरी हुंकार, बताया अपना प्लान

दो गेंद बाद रिकी भुई भी बिना खाता खोले चलते बने। वे बर्गर की बाउंस में फंसे। डेविड वॉर्नर और कप्तान ऋषभ पंत ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 67 रन जोड़ते हुए टीम को जीत की राह पर डाल दिया। पंत एक बार फिर से फंसते हुए दिखे। गेम टाइम की कमी उनकी बैटिंग में साफ दिखी। लेकिन वॉर्नर ने कई आकर्षक शॉट लगाते हुए रनगति को पंख दिए। वह फिफ्टी की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन आवेश खान की बाहर जाती गेंद पर वाइड स्लिप में संदीप शर्मा ने उनका जबरदस्त कैच लिया। वॉर्नर 34 गेंद में पांच चौकों व तीन छक्कों से 49 रन बनाकर आउट हुए। पंत ने अपनी पारी में दो चौके व एक छक्का लगाया। जुरेल के बाउंड्री पर गड़बड़ी से पंत ने सीजन का अपना पहला सिक्स लगाया। वे 28 रन बनाने के बाद चहल की फिरकी में फंसकर सैमसन को कैच दे बैठे।

इसे भी पढ़ें:  Womens T20 WC Final 2023: Shabnim Ismail ने रचा इतिहास…टी20 वर्ल्डकप में चटका डाले इतने विकेट

पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार बैटिंग करने वाले अभिषेक का बल्ला राजस्थान के खिलाफ नहीं चला। वे नौ रन बनाने के बाद चहल के दूसरे शिकार बने। राजस्थान ने अपनी मजबूत बॉलिंग से शिकंजा कस दिया था। अश्विन ने 17वें ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स को फंसा लिया था लेकिन बोल्ट कैच को जज नहीं कर पाए और जीवनदान दे बैठे। इसके बाद साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने लगातार दो छक्के ठोक दिए। 18वें ओवर में नौ और 19वें में 15 रन आए। इससे आखिरी ओवर में 17 रन की दरकार दिल्ली को रही. आवेश खान ने यह ओवर किया और केवल चार ही रन दिए। राजस्थान की तरफ से छह बॉलर्स ने बॉलिंग की और नांद्रे बर्गर और चहल ने दो-दो विकेट लिए।

Rajasthan Royals defeated Delhi Capitals | 

Petrol Diesel Price Today: इन जगहों पर क्या सस्ता हुआ है पेट्रोल-डीजल?

CUET-UG 2024 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढाई गई

New MGNREGA Rates: मनरेगा मजदूरों के लिए खुशखबरी, जानें किस राज्य में कितनी हुई वृद्धि

Mahakaleshwar Mandir Fire Incident: उज्जैन के महाकाल मंदिर में होली के दिन बड़ा हादसा, पुजारी सहित 13 लोग झुलसे..

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updateSports Newssports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now