Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

नगरोटा से मेरे प्यार को कमज़ोरी ना समझें जयराम :- RS Bali

RS Bali आरएस बाली, Kangra News

कांगड़ा |
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री रैंक एवं नगरोटा बगवां के विधायक आर एस बाली ( RS Bali ) ने कहा कि जयराम ठाकुर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं में से एक है लेकिन उन्हें कोई भी बयान देने से पहले मेरे पत्र को पूरी तरह से पढ़ लेना चाहिए था। जब भी कोई व्यक्ति कोई बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लेता है तो वह अपने परिवार से चर्चा अवश्य करता है क्योंकि उसके लिए सबसे पहले उसके परिवार का सहयोग, समर्थन, प्यार व आशीर्वाद आता है.

उन्होंने कहा, “यदि इस प्यार को वह मेरी कमजोरी समझ रहे हैं तो यह उनकी सबसे बड़ी भूल है। विधानसभा के लोगों से किए हुए वादों को पूरा करना मेरा पहला कर्तव्य है। हिमाचल प्रदेश में एक बड़ी जीत हासिल करने के बावजूद भाजपा के सांसद पूरे 5 साल नज़र तक नहीं आये और प्रदेश की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा के समय ना जनता के साथ खड़े हुए और ना ही संसद में हिमाचल की आवाज़ उठाई। मैं उन नेताओं की तरह अपनी ज़िम्मेदारियों से भागने वालों में से नहीं हूँ. आर एस बाली जो कहता है, वो करता है.”

आर एस बाली ने कहा, “जय राम ठाकुर जी से आग्रह है कि वह कांग्रेस की चिंता छोड़कर अपनी पार्टी की चिंता करें, मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं की कांगड़ा से जो भी कांग्रेस का उम्मीदवार आएगा वह मज़बूत होगा और जीत दर्ज करेगा क्योंकि लोग जानते हैं की मात्र किसी के नाम के आधार पर सांसद चुनकर पिछले 5 सालों में उन्होंने क्या खोया है.”

उन्होंने आगे कहा, “लोग ये भी जानते हैं की इस बार राज्य सभा चुनावों में क्या हुआ और इसके पीछे कौन थे. हिमाचल के लोग इस तरह की राजनीती पसंद नहीं करते। हमारे हिमाचल के युवाओं को सैनिक नहीं बनाया गया बल्कि अग्निवीर बना कर घर बैठा दिया गया, इससे परिवार कितने दुखी हैं, कभी आपने जानने की कोशिश की है? वर्त्तमान कांग्रेस सरकार ने OPS शरू कर कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित किया है और मज़बूती दी है, यह चुनाव कर्मचारियों के भविष्य से जुड़ा है.

“लोग इनके सभी जुमलों को पहचान चुके हैं वह चाहे सभी के खातों में 15 लाख रूपए जमा करना हो, पिछले 10 वर्षों में प्रतिवर्ष 2 करोड़ नौकरियां देनी हो, विदेशों से काला धन वापस लाना हो, 2022 तक सभी कच्चे घर पक्के करने हो या हवाई चप्पल वालों को हवाई जहाज़ की यात्रा करानी हो. और भी बहुत से जुमले भाजपा द्वारा प्रदेश व देश के लोगों को दिए गए थे. भाजपा की सरकार देश में 10 रह चुकी है, अब आपका सवाल पूछने का नहीं, जवाब देने का समय है!”

HPBOSE Result 2024: 29 अप्रैल को कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने की संभावना

CPS Appointment Case : हिमाचल में सीपीएस की नियुक्ति मामले में अब 8 मई को होगी सुनवाई..

RBI Action On Kotak Mahindra Bank: आरबीआई ने कोटक महिंद्रा बैंक के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, कई सारी सर्विस पर लगाया बैन

Palampur Crime News: नंबर ब्लॉक करने पर भड़का था सनकी युवक, तैश में आकर युवती को किया लहूलुहान

Kangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now