Prajasatta Side Scroll Menu

IPL 2024: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने जमकर किया अभ्यास

IPL 2024: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने जमकर किया अभ्यास Punjab Kings Home Ground

अनिल शर्मा | धर्मशाला
IPL 2024: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आईपीएल मैच से पहले शनिवार दोपहर को पंजाब किंग्स की टीम अभ्यास के लिए मैदान में उतरी। इस दाैरान खिलाड़ियों ने नेट पर पसीना खूब बहाया। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम शाम 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक अभ्यास करेगी। धर्मशाला में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहम होगा।

IPL 2024 : पंजाब के नाम दर्ज है धर्मशाला में सबसे बड़ी जीत

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के नाम अपने दूसरे होम ग्राउंड धर्मशाला में सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड दर्ज है। 2011 में आरसीबी के खिलाफ खेले गए इस मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने दो विकेट पर 232 रन की पारी खेली, जबकि जवाब में उतरी आरसीबी की पूरी टीम 17 ओवर में 121 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी।

इसे भी पढ़ें:  रोहित शर्मा ने डीआरएस पर केएस भरत से कही थी भरोसे की बात, विकेटकीपर ने किया ये खुलासा

क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला के मैदान में पंजाब किंग्स को जीत से ज्यादा हार मिली है। धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने 11 मैच खेले हैं। जिसमें छह में उसे हार, जबकि पांच में उसने जीत का स्वाद चखा है। धर्मशाला में पंजाब किंग्स की टीम के पास 111 रन से किसी टीम को मात देने का रिकाॅर्ड भी दर्ज है। वहीं, पिछले वर्ष पंजाब ने धर्मशाला में दो मैच खेले थे, जिसमें टीम को दोनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्ताफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना, समीर रिज़वी, शार्दुल ठाकुर, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, रचिन रवींद्र, अजय जादव मंडल, प्रशांत सोलंकी, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, आरएस हैंगरगेकर, महेश थीक्षाना, निशांत सिंधु, अरवेल्ली अवनीश और रिचर्ड ग्लीसन।

इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेश ने KKR को दिया झटका, धाकड़ खिलाड़ियों को भेजने से किया इनकार

IPL 2024 पंजाब किंग्स की टीम

शिखर धवन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, रिले रोसौव, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, ऋषि धवन, विधाथ कावेरप्पा, शिवम सिंह, प्रिंस चौधरी, विश्वनाथ सिंह, नाथन एलिस, अथर्व तायड़े, तनय त्यागराजन, लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस वोक्स, हरप्रीत सिंह भाटिया और सैम कुरेन।

IPL 2024: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने जमकर किया अभ्यास

विनिंग कंबिनेशन के साथ ही जीत की हैट्रिक लगाने उतरेंगें Punjab Kings

Himachal Politics: हमने अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखा, कांग्रेस बताए उन्होंने क्या किया : कश्यप

Himachali Woman a Model of Development : विकास का प्रतिमान रचती छोटा भंगाल की महिलाएं

इसे भी पढ़ें:  ‘प्यार की कश्ती में..’ Shikhar Dhawan ने समंदर के बीच में चलाई नाव, शर्टलेस होकर शेयर किया मजेदार वीडियो, देखें
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren athlete news India cricket news today Dharamshala football news India India sports news IPL latest update Punjab Kings Sports News sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now