Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Chamba News; त्रियूंदी जगदम्बे माता जातर मेले का चुराही नाटी के साथ हुआ समापन

Published on: 15 June 2024
Chamba News; त्रियूंदी जगदम्बे माता जातर मेले का चुराही नाटी के साथ हुआ समापन

Chamba News : उपमंडल सलूणी में त्रियूंदी जगदम्बे माता का ऐतिहासिक जातर मेला शुक्रवार को हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। इसमें राज्य के हजारों लोगों ने भारी संख्या में भाग लेकर जगदम्बे मां का आशीर्वाद लिया। त्रियूंदी माता मंदिर के प्रांगण में श्रद्धालु पारंपरिक घोरी और चुराही नाटियों पर खूब झूमे।

त्रियूंदी माता जातर का शुभारंभ पूर्व जिला परिषद पवन कुमार ने किया, जबकि मेले का समापन डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर ने किया। इस ऐतिहासिक मेले में चुराही नाटी का आयोजन भी किया गया। चुराई नाटी के दौरान तेज तूफान चलने के कारण व्यवस्था में अस्थिरता आई और लोगों ने तम्बू के नीचे शरण लेकर अपनी जान बचाई। हालांकि, कुछ समय बाद मौसम ठीक हो गया और लोग फिर से चुराई नाटी पर खूब झूमे। मेला कमेटी ने मेले के सफल आयोजन के लिए लोगों और पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now