Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पाकिस्तान की ओर से बढ़ता आतंकवाद भारत पाकिस्तान संबंधों में सुधार के लिए एक मुख्य समस्या :- अजय विसारिया

Published on: 15 June 2024
Increasing terrorism from Pakistan is a main problem for improving India-Pakistan relations:

प्रजासत्ता ब्यूरो |
कसौली: पाकिस्तान की ओर से बढ़ता आतंकवाद भारत पाकिस्तान संबंधों में सुधार के लिए एक मुख्य समस्या बन जाता है। पकिस्तान की तरफ से जब भी आतंकवाद को बढाता मिलता है, तो पाकिस्तान के साथ बातचीत करना भारत के लिए मुश्किल जाता है। यह बात पाकिस्तान में भारत के पूर्व हो उच्चायुक्त अजय विसारिया ने प्रतिष्ठित कसौली क्लब  में आयोजित एक सेमिनार के बाद प्रजासत्ता के साथ बातचीत में कही। अजय विसारिया कसौली क्लब में आयोजित सेमिनार में भारत-पाकिस्तान संबंधों के विषय पर संवाद करने पहुंचे थे।

सेमिनार के बाद उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच आतंकवाद को लेकर कई दशकों से समस्या चल रही है। आतंकवाद भारत के लिए मुख्य समस्या है। जब भी पकिस्तान की तरफ से आतंकवाद बढ़ता है, तो पाकिस्तान से बातचीत करना, संबन्धों में सुधार करना भारत के लिए मुश्किल हो जाता है। आतंकवाद, दोनों देशों में किसी भी तरह के संबंधों के विषयों में डील ब्रेकर बन जाता है। यदि हम बात कर रहे हैं और आतंकवाद शुरू हो गया तो फिर बातचीत करना  भारत के लिए असंभव हो जाता है। यह बात पकिस्तान को समझने की जरूरत है, अगर आतंकवाद बंद होगा तभी बातचीत संभव हो पायेगी।


अजय बिसारिया ने कहा कि भारत की तरफ से दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार के लिए कई प्रयास किये गए। चाहे वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हो, या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समय में हो, लेकिन परिस्थितियां ऐसी नहीं बनी। पकिस्तान की तरफ से आतंकवाद को रोकने के लिए प्रतिभूति देने जरुरी है। पहले यह लगता था कि पकिस्तान  में चुनाव होंगे, भारत में चुनाव होंगे तो संबंधों में सुधार के लिए बातचीत आगे बढ़ेगी। लेकिन आतंकवाद और बातचीत साथ साथ आगे नहीं बढ़ सकती। उन्होंने कहा कि आशा यही है कि पकिस्तान की तरफ से आतंकवाद में को रोका जाए तो बातचीत आगे बढ़ेगी।

एक सवाल के जबाब में अजय बिसारिया ने कहा अपनी किताब “एंगर मैनेजमेंट द ट्रबल्ड डिप्लोमैटिक रिलेशनशिप’ में मैंने यह दावा किया कि 2016 व 2019 में भारत ने जो कार्रवाई की, उसके चलते भारत का रुख आतंकवाद के खिलाफ बदला है। बालाकोट स्ट्राइक के बाद भारतीय वायु सेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान पाकिस्तान के कब्जे में थे, लेकिन भारत की तरफ से जो कार्रवाई हुई, उसके बाद पायलट को रिहा किया गया।

Aaj Ki Khabrenlatest hindi newsnewssamachar todaytoday news Hindi

Join WhatsApp

Join Now