Prajasatta Side Scroll Menu

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में गर्मी का प्रकोप: 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

Himachal Weather

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को प्रदेश के आठ जिलों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, मंडी और सिरमौर में लू चली। सूबे के नौ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ। लगातार बढ़ रही गर्मी ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। न्यूनतम पारा चढ़ने से रात को भी राहत नहीं मिल रही है। “Himachal Weather” के अनुसार 17 जून तक प्रदेश में लू चलने के आसार हैं। 18 जून से प्रदेश में प्री मानसून की बौछारें पड़ने से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में 18 से 21 जून तक बारिश के आसार हैं। जून के अंत तक प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने का पूर्वानुमान है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शनिवार को चटक धूप खिली। मैदानी जिलों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी सूरज की तपिश बढ़ी है। प्रदेश के अधिकांश पर्यटन स्थल इन दिनों सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। मैदानी राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत लेने के लिए सैलानी पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में इन दिनों अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री चल रहा है।

इसे भी पढ़ें:  कर्ज में डूबी हिमाचल सरकार के लिए राहत, जीएसटी कलेक्शन में 38 फीसदी इजाफा

मैदानी राज्यों में पारा 40 से 45 डिग्री के बीच पहुंच गया है। राजधानी शिमला, मनाली, डलहौजी, कसौली और धर्मशाला के अधिकांश होटलों में इन दिनों सैलानियों की ऑक्यूपेंसी फुल चल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार और सोमवार को भी अधिकांश क्षेत्रों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार रात को विभिन्न क्षेत्रों में निम्नलिखित न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया:

क्षेत्र न्यूनतम तापमान (°C)
शिमला 20.4
धर्मशाला 25.8
ऊना 22.7
नाहन 26.1
सोलन 21.0
मनाली 13.1
कांगड़ा 23.3
मंडी 20.4
बिलासपुर 22.0
हमीरपुर 21.3
चंबा 21.2
डलहौजी 19.9
धौलाकुआं 24.5
कसौली 24.2
देहरा गोपीपुर 27.0
पांवटा साहिब 29.0
इसे भी पढ़ें:  Himachal News: इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान योजना के फार्म जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करवा सकती महिलाएं

शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम तापमान निम्नलिखित रहा:

क्षेत्र अधिकतम तापमान (°C)
ऊना 42.8
धौलाकुआं 42.8
बिलासपुर 42.6
हमीरपुर 41.8
चंबा 40.8
बरठीं 40.8
सुंदरनगर 40.4
कांगड़ा 40.3
मंडी 40.1
नाहन 38.6
धर्मशाला 36.1
सोलन 36.0
मनाली 30.5
शिमला 30.1

“Himachal Weather” के अनुसार, 18 जून से प्री मानसून की बौछारों के बाद तापमान में गिरावट और जनजीवन में राहत की उम्मीद की जा रही है।

जंगलों में भड़की आग से बढ़ता तापमान
बता दें कि इन दिनों हिमाचल प्रदेश के जंगलों में आग बेकाबू हो रही है। धूं-धूं कर करोड़ों की वन संपदा जलकर राख हो रही है। बढ़ती गर्मी और पिछले कई दिनों से जंगलों में लगातार आग जारी है। इसे काबू करना बहुत मुश्किल काम बन गया है। बारिश न होने से आग लगने की घटना अधिक सामने आती हैं। भीषण गर्मी से जंगलों में आग लग जाती है। इसके साथ ही ये पूरे इलाके में फैलना शुरू हो जाती है। ये इतनी भीषण होती है कि इस पर काबू पाना आसान नहीं होता। इसके चलते भी तापमान में बढ़ना जारी है।

इसे भी पढ़ें:  सीएम सुक्खू ने ईडी और सीबीआई को बताया राजनीतिक हथियार
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Himachal Latest News Himachal News Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal Weather Himachal Weather Alert Himachal Weather news Himachal Weather Update

Join WhatsApp

Join Now