Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shimla Tunnel Collapse: शिमला में निर्माणाधीन टनल ढही, जान बचाकर भागे लोग

Published on: 13 August 2024
Shimla Tunnel Collapse: शिमला में निर्माणाधीन टनल ढही, जान बचाकर भागे लोग
Shimla Tunnel Collapse: शिमला में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ जब परवाणू से शिमला के लिए निर्माणाधीन फोरलेन परियोजना के तहत संजौली के चलौंठी में स्थित टिटरी टनल अचानक ढह गई। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम से ही टनल में पत्थर और मिट्टी गिरने की शुरुआत हो गई थी। राहत की बात यह है कि सुरक्षा उपायों के चलते इस घटना में किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई।

बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी की तरफ से पहाड़ी स्थिर करने के लिए काम किया जा रहा था और 400 मीटर लंबी टनल की खुदाई चल रही थी। लेकिन खुदाई से टनल के ऊपर पहाड़ी का बड़ा हिस्सा धराशाई हो गया और टनल का मुहाना बंद हो गया। फिलहाल, भूस्खलन से ढली जंक्शन के पास नेशनल हाईवे को खतरा पैदा हो गया है और लगातार पत्थर गिर रहे हैं।

एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर अचल जिंदल ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि टनल के पोर्टल पर मलबा डंप हो गया था, जहां निर्माण कार्य चल रहा था। भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड हुआ, जिससे टनल ढह गई। घटना के तुरंत बाद राहत कार्यों के लिए टीमें मौके पर भेजी गईं और स्थिति को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश की जा रही है।

शिमला में मल्याणा से चलौंठी तक फोरलेन टनल का निर्माण कार्य इन दिनों चल रहा है। हैलीपेड के समीप बन रही इस टनल के ढहने से स्थानीय लोगों में डर और चिंता का माहौल पैदा हो गया है। प्रशासन ने स्थिति की समीक्षा शुरू कर दी है और सुरक्षा उपायों को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Himachal GovernmentHimachal Pradesh landslideHimachal Pradesh NewsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla PoliceShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now