Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kangra News: पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा

Kangra News: पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा

अनिल शर्मा | रैहन
Kangra News: एसपी नूरपुर के दिशानिर्देश पर पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसने शुरू कर दिया। इसी कड़ी में रैहन पुलिस के चौकी प्रभारी एएसआई भजन जरियाल के नेतृत्व में एचएचसी दिनेश कुमार, आरक्षी यातायात इकाई गुरदीप सिंह ने मंगलवार रात को राजा का तालाब के मुख्य चौक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले तीन वाहन के चालान किए।

पुलिस ने इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू और नियमों के पालन करने के निर्देश भी वाहन चालकों को दिए गए। एक दौरान ट्रक ड्राइवर का चालान किया। जो ज्वाली की तरफ जा रहा था। वहीं एक मोटर साइकिल चालक व एक स्कूटी सवार का शराब पीकर वाहन चलाने पर चालान किया।

इसे भी पढ़ें:  फोरलेन प्रभावितों की लड़ाई लड़ूंगा :- निक्का

रैहन पुलिस के चौकी प्रभारी एएसआई भजन जरियाल ने बताया कि एसपी नूरपुर के निर्देशानुसार पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने पर कस्बा राजा का तालाब में तीन वाहनों के चालान किए हैं। उन्होंने वाहन चालकों शराब पीकर गाड़ी न चलाने की हिदायत दी है। वहीं उक्त अभियान को यथावत जारी रखने की बात कही है।

Kangra district news Kangra Himachal update kangra latest news Kangra News Kangra News Today Kangra News Update Kangra samachar

Join WhatsApp

Join Now