Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Sanjauli Masjid Controversy: शिमला में मस्जिद को लेकर ओवैसी ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

Published on: 5 September 2024
Sanjauli Masjid Controversy: शिमला में मस्जिद को लेकर ओवैसी ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

Sanjauli Masjid Controversy: शिमला में संजौली एरिया में एक मस्जिद के बनने को लेकर विवाद खडे विवाद पर देश में राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस के विधायक और मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने इस मस्जिद पर कार्रवाई न होने पर विधानसभा में सवाल उठाया। वहीँ आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी, हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है।

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हिमाचल प्रदेश के मंत्री अनिरुद्ध सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर भाजपा की भाषा बोलने का आरोप लगाया। ओवैसी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा,“क्या हिमाचल की सरकार भाजपा की है या कांग्रेस की? हिमाचल की “मोहब्बत की दुकान” में नफरत ही नफरत! ये वीडियो में हिमाचल का मंत्री भाजपा की ज़ुबान में बोल रहा है.”

असदुद्दीन ओवैसी ने आगे लिखा, “हिमाचल के संजौली में मस्जिद बनाई जा रही है, उसके निर्माण को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। संघियों के एक झुंड ने मस्जिद को तोड़ने की मांग की है। संघियों के सम्मान में, कांग्रेसी मैदान में, भारत के नागरिक मुल्क के किसी भी हिस्से में रह सकते हैं, उन्हें “रोहिंग्या” और “बाहरी” बुलाना देश विरोधी है। प्रेमचंद से शमा चाहता हूं, लेकिन “सांप्रदायिकता को खुल कर आने में लज्जा आती है, इसलिए वह कांग्रेस का शॉल ओढ़कर आती है। ”

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली उपनगर में मस्जिद के कथित अवैध निर्माण को लेकर सैकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और मस्जिद को घेर लिया। प्रदर्शनकारियों ने अवैध निर्माण को ढहाने की मांग की। स्थानीय निवासियों ने पहले संजौली बाजार में एकजुट होकर विरोध मार्च निकाला और फिर मस्जिद के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कई घंटों तक चला, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

Owaisi targets state government regarding Sanjauli Masjid Controversy

इस विवाद की शुरुआत शुक्रवार शाम मल्याणा में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के कुछ व्यक्तियों के बीच हुए संघर्ष से हुई थी। आरोप है कि मुस्लिम समुदाय के एक सदस्य ने स्थानीय दुकानदार यशपाल सिंह पर हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसके सिर पर 14 टांके लगे। इसके बाद, स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा के तहत मामला दर्ज करने की मांग की।

यह विवाद इतना बढ़ गया कि विधानसभा में भी चर्चा का विषय बना। पहले पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने सरकार का पक्ष रखा और फिर विक्रमादित्य ने भी सरकार के दृष्टिकोण का समर्थन किया। इसी चर्चा का एक वीडियो शेयर करते हुए अकुरबद्दीन औवेसी ने लिखा कि क्या हिमाचल की सरकार भाजपा की है या कांग्रेस की?

Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal Pradesh NewsSanjauli Masjid ControversyShimla Masjid ControversyShimla News Today

Join WhatsApp

Join Now