Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shimla News: रिज मैदान में इस जगह लगेगी पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

Shimla News: रिज मैदान में इस जगह लगेगी पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

Shimla News in Hindi: हिमाचल प्रदेश पूर्व सीएम स्वर्गीय वीरभद्र सिंह (Former CM Late Virbhadra Singh) का परिवार और उनके चाहने वाले शिमला में उनकी प्रतिमा न लगने की वजह से नाराज भी थे। जिसको लेकर बजट सत्र के दौरान प्रदेश सरकार में शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Cabinet Minister Vikramaditya Singh) यह कहकर अपने इस्तीफे की भी पेशकश कर दी थी कि उनके पिता का कांग्रेस सरकार में सम्मान नहीं किया गया है।

विक्रमादित्य और वीरभद्र समर्थकों द्बारा यह मग की जा रही थी कि शिमला के रिज मैदान पर ही पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा (Virbhadra Singh Statue in Shimla) स्थापित हो। सुक्खू सरकार के कार्यकाल में अब इसका रास्ता साफ होता हुआ दिखाई दे रहा है। क्योंकि राजधानी शिमला में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगाने के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है।

उल्लेखनीय है कि नगर निगम शिमला (Municipal Corporation Shimla) की शनिवार को हुई अहम मासिक बैठक में यह विषय उठाया गया था।  इस पर मेयर की ओर से बताया गया कि इसके लिए स्थल को चिह्नित कर लिया गया है। अब इस प्रतिमा को हिमाचल निर्माता यशवंत सिंह परमार के साथ लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि रिज मैदान पर बने दौलत सिंह पार्क में उनकी प्रतिमा लगाई जाएगी

इसे भी पढ़ें:  जेई के तबादले पर भड़के लोगों का माकपा विधायक के नेतृत्व में PWD मुख्यालय शिमला के बाहर प्रदर्शन

शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान (Mayor Shimla Surendra Chauhan) ने कहा कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शिमला में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित की जानी है। प्रतिमा स्थापित करने के लिए नगर निगम के अफसरों ने दो से तीन बार विजिट कर ली है।  मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का योगदान अतुल्नीय है।

रिज मैदान पर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगाने की लगातार उठी रही थी मांग

बता दें कि वीरभद्र सिंह के निधन के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ता व उनके समर्थक उनकी प्रतिमा को रिज पर लगाने की मांग कर रहे हैं। पूर्व भाजपा सरकार के समय में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा को रिज पर लगाने की मांग उठी थी। तत्कालीन सरकार के समय नगर निगम की मासिक बैठक में भी इस पर चर्चा हुई थी, जिसमें रिज पर प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया गया था। रिज पर इसके लिए जगह भी चयनित कर दी गई थी, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद इसका काम आगे नहीं बढ़ पाया। ऐसे में वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर एक प्रतिमा कुमारसैन के सैंज में लगाई गई थी।

इसे भी पढ़ें:  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले मंत्री विक्रमादित्य सिंह, स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए माँगा सहयोग

इसके बाद विधानसभा के बजट सत्र (Budget Session of Assembly) के दौरान लोक निर्माण मंत्री व स्व. वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने अपने पिता के अपमान की बात कहकर मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया था। उन्होंने कहा था कि अपनी ही सरकार में पिता की प्रतिमा लगाने के लिए दो गज भूमि तक नहीं दी। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक गए थे। हालांकि पार्टी हाईकमान ने उनका त्यागपत्र स्वीकार नहीं किया था।

इसके अलावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने भी कहा था कि वीरभद्र सिंह राष्ट्रीय स्तर के नेता थे। उन्होंने राष्ट्र को सेवाएं दी हैं। ऐसे में रिज मैदान पर उनकी प्रतिमा स्थापित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह सीएम से बात करेंगी। जनता उनकी प्रतिमा (Virbhadra Singh Statue on Ridge Ground Shimla)को रिज मैदान पर देखना चाहती है। वीरभद्र सिंह ने मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और सांसद के रूप में प्रदेश के हर कोने को सींचने का काम किया। प्रदेश के सामान्य से लेकर जनजातीय क्षेत्रों तक विकास के काम किए हैं।

इसे भी पढ़ें:  सेब से भरा ट्रक शोघी-मेहली बाईपास पर गिरा,चालक की मौत
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update Virbhadra Singh Statue

Join WhatsApp

Join Now