Prajasatta Side Scroll Menu

Himachal News: विजिलेंस ने 18 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा हैंडलूम हैंडक्राफ्ट निगम का प्रभारी

Himachal News: विजिलेंस ने 18 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा हैंडलूम हैंडक्राफ्ट निगम का प्रभारी

Himachal News: हिमाचल प्रदेश हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट कॉरपोरेशन कार्यालय चंबा के सहायक प्रोग्रामर एवं प्रभारी को विजिलेंस विभाग की टीम ने 18000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा है। विजिलेंस की टीम ने एएसपी चंबा अभिमन्यु वर्मा की अगुवाई में योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछा कर आरोपी को दबोचा।

जानकारी के अनुसार विजिलेंस की टीम ने यह करवाई शिकायत के आधार पर की है। शिकायतकर्ता अंकित वर्मा ने विजिलेंस को शिकायत की थी कि वह कॉर्पोरेशन के तहत मास्टर ट्रेनर के तौर पर कार्य कर रहा था, जिसके लिए उसे तीन महीने का 90,000 रुपए मेहनताना भी दिया गया है। इस मेहनताने की एवज में आरोपी उससे रिश्वत की मांग कर रहा है।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व सीएम वीरभद्र जैसी हिम्मत नहीं जुटा पाए मौजूदा सीएम जयराम ठाकुर

शिकायत मिलने पर विजिलेंस की टीम ने सुनियोजित तरीके से जिला मुख्यालय स्थित कैफे में जाल बिछाया और आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचा। अब मामले की हर पहलू से जांच करने में विजिलेंस की टीम जुट गई है। शनिवार को विजिलेंस की टीम आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी।

एएसपी विजिलेंस चंबा अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि विजिलेंस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने आमजन से रिश्वतखोरी को अंजाम देने वालों की सूचना विभाग के साथ सांझा करने का आग्रह भी किया है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Chamba HP news Chamba News Chamba News Today Chamba samachar Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal News Today Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP Latest News HP News in Hindi HP News Today

Join WhatsApp

Join Now