Prajasatta Side Scroll Menu

Government Jobs 2025: मेडिकल लैबोरेट्री टेक्निशियन ग्रेड-2 के भूतपूर्व सैनिकों के लिए भरे जाएंगे 25 पद

Government Jobs in Himachal, kullu News Government Jobs in HP

HP Government Jobs 2025 : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि निदेशालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हिमाचल प्रदेश शिमला द्वारा वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन के लिए मेडिकल लैबोरेट्री टेक्निशियन ग्रेड-2 के 25 पदों को भरने के लिए बैचवाइज भर्ती की जा रही है। उन्होंने बताया कि विभिन्न श्रेणियां में सामान्य वर्ग भूतपूर्व सैनिक श्रेणी में 15 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग भूतपूर्व सैनिक श्रेणी में 3 पद तथा अनुसूचित जाति भूतपूर्व सैनिक श्रेणी में 5 पद भरे जाएंगे। इसी तरह अनुसूचित जनजाति भूतपूर्व सैनिक श्रेणी में 2 पद भरे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि जिला के 12वीं विज्ञान सकांय, बीएससी मेडिकल लैबोरेट्री, बीएससी मेडिकल टेक्नोलॉजी लैबोरेट्री, बीएससी मेडिकल टेक्नोलॉजी लैबोरेट्री, बीएससी मेडिकल लैबोरेट्री साइंस, बीएससी मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजी पास आवेदक जो कि उपरोक्त श्रेणी के लिए पात्र है और जिन्होंने अपना नाम रोजगार कार्यालय में अब तक पंजीकृत नहीं करवाया है को सूचित किया जाता है कि वे 12 जनवरी 2025 से पहले अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय में दर्ज करवा लें।

इसे भी पढ़ें:  Chamba News: चरस तस्कर को छुड़ाने के लिए चंबा में पुलिस टीम पर भीड़ का हमला, 30 लोगों पर FIR दर्ज

इसके आलावा जिन्होंने पंजीकृत करवा लिया है वे अपने नाम की भी पुनः पुष्टि करवा लें। अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय चंबा के दूरभाष नंबर 01899-222209 पर तथा फेसबुक पेज DEE Chamba पर संपर्क किया जा सकता है।

 Latest HP Government Jobs 2025 Updates

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren career tips Hindi Chamba HP news Chamba News Chamba News Today Chamba samachar employment news India government job vacancy Himachal News Himachal Pradesh News Himachal Water Scam HP Latest News HP News in Hindi job alert today private job India Sarkari Naukri Shimla News shimla news in hindi Shimla News Today Shimla News Update

Join WhatsApp

Join Now