Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Deva Teaser Review: शाहिद कपूर की ‘देवा’ का टीज़र बना ‘साल का सबसे बेहतरीन टीज़र! फ़ैन्स हुए क्रेजी!

Deva Teaser Review:, Shahid Kapoor की फिल्म "देवा" को लेकर बड़ी अपडेट , सूत्रों ने कर दिया ये खुलासा...

Deva Teaser Review: हाल ही में रिलीज़ हुए शाहिद कपूर की आगामी फिल्म ‘देवा’ के टीज़र ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। फैंस और आलोचकों ने एकमत होकर इसे “साल का सबसे बेहतरीन टीज़र” करार दिया है। टीज़र रिलीज़ होने के कुछ ही मिनटों में सिनेप्रेमियों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा, जिससे फिल्म के प्रति उत्साह और उम्मीदें आसमान छू गई हैं।

टीज़र में धमाकेदार एक्शन, शानदार दृश्य और शाहिद कपूर का करिश्माई प्रदर्शन देखने को मिलता है। शाहिद का दमदार अभिनय, उनके जबरदस्त डांस मूव्स और पावरफुल डायलॉग डिलीवरी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

टीज़र में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को भी श्रद्धांजलि दी गई है, जो उनके आइकॉनिक एंग्री-यंग-मैन अवतार से प्रेरित है।

Deva Teaser Review: सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है:

एक यूजर ने लिखा, “शाहिद की देवा मूवी का क्या शानदार टीज़र है। ये साल का सबसे बेहतरीन टीज़र है… क्या आप सहमत हैं?”

एक अन्य यूजर ने कहा, “अभी-अभी शाहिद कपूर की देवा मूवी का टीज़र देखा और बाप रे बाप क्या पागलपन है… ऐसा लग रहा है कि साल की शुरुआत एक ब्लॉकबस्टर फिल्म से होगी। वैसे मैं शाहिद का बड़ा फैन हूं। साल का सबसे बेस्ट टीज़र।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “देवा टीज़र शानदार है और इसे देखकर मन नहीं भर रहा। यह नए साल में होने वाली सबसे बेहतरीन चीज़ है। वाह मज़ा आ गया।”

मलयालम फिल्मकार रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित और ज़ी स्टूडियोज़ व रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘देवा’ 31 जनवरी 2025 को रिलीज़ होगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news IndiaShahid KapoorShahid Kapoor upcoming movie Devaweb series review

Join WhatsApp

Join Now