Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Emergency Trailer 2: कंगना की फिल्म “इमरजेंसी” का एक और धमाकेदार ट्रेलर रिलीज..!

Emergency Trailer 2: कंगना की इमरजेंसी का एक और धमाकेदार ट्रेलर रिलीज..!

Emergency New Trailer: बॉलीवुड एक्टर एवं हिमाचल के मंडी से BJP सांसद कंगना रनौत की पूर्व PM इंदिरा गांधी पर बनाई फिल्म इमरजेंसी का नया ट्रेलर जारी हो गया है। कंगना ने सोशल मीडिया (X) पर ट्रेलर को शेयर किया।  कंगना ने ट्रेलर रिलीज करते हुए कहा कि ‘इमरजेंसी’ की कहानी सिर्फ एक विवादित नेता के बारे में नहीं है बल्कि यह उन विषयों पर आधारित है, जो आज भी प्रासंगिक हैं।

नए ट्रेलर (Emergency New Trailer) में आपको इमरजेंसी के दौरान हुई राजनीतिक उथल-पुथल और हिंसा देखने को मिलती है। 1 मिनट 50 सेकंड के ट्रेलर में काफी कुछ बदलाव देखने को मिल रहे हैं। पहले वाले ट्रेलर की तुलना में कई सीन्स हटा दिए गए हैं। कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी के नए ट्रेलर में कई दमदार डायलॉग्स हैं।

एक्टर कंगना रनौत ने फिल्म की कहानी के बारे में बताया, “चुनौतियों से भरी एक लंबी जर्नी के बाद, मुझे खुशी है कि हमारी फिल्म ‘इमरजेंसी’ आखिरकार 17 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार है। ये कहानी सिर्फ एक विवादित नेता के बारे में नहीं है, ये उन विषयों पर आधारित है जो आज भी प्रासंगिक हैं। इससे ये जर्नी कठिन और महत्वपूर्ण दोनों बन जाती है। ”

कंगना ने आगे कहा, “गणतंत्र दिवस से ठीक एक सप्ताह पहले रिलीज होने वाली ये फिल्म हमारे संविधान की दृढ़ता पर विचार करने और अपने करीबियों के साथ फिल्म को देखने का सही समय है। “

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: शिमला में भाजपा का प्रदर्शन, जयराम-बिंदल के नेतृत्व में ओकओवर घेरा; कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी

दरअसल कंगना रनौत की यह फिल्म पहले 14 जनवरी, 2024 को ही रिलीज होने वाली थी। लेकिन कुछ कारणों के चलते फिल्म उस डेट पर नहीं आई। उसके बाद 6 सितंबर को अगली डेट मिली। लेकिन ट्रेलर से सिखों के गोलियां चलाने वाले सीन विवाद हुआ तो सेंसर बोर्ड ने फिल्म को हरी झंडी नहीं दिखाई। जिसके चलते इसकी रिलीज को टालना पड़ा और मामला कोर्ट पहुंच गया। अब फाइनली 17 जनवरी 2025 को फिल्म आने वाली है। कंगना की फिल्म के लिए उनके फैन्स काफी एक्साइटेड हैं।

ट्रेलर की बात करें तो इसकी शुरुआत जयप्रकाश नारायण का रोल निभा रहे अनुपम खेर की झलकियों से होती है। जयप्रकाश नारायण के किरदार में अनुपम खेर तत्कालीन प्रधानमंत्री को एक लेटर लिखते दिख रहे हैं। इसके बाद देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में कंगना रनौत अपने पीएमओ ऑफिस में बैठी हैं। वो कहती हैं कि मैं ही कैबिनेट हूं…,

इसे भी पढ़ें:  Himachal High Court के वरिष्ठ न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान बने झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

इसी के साथ गोलियों की आवाज के साथ पब्लिक और पुलिस की झड़प के बाद साल 1971 के युद्ध के ऐलान की झलकियां हैं। इस नए ट्रेलर में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को विवादित लीडर भी बताया गया है। इसमें चुनावी रैलियों से लेकर युद्ध के मैदान तक… कई सारे अलग-अलग सीन्स देखने को मिल रहे हैं।

बता दें कि इस फिल्म में कंगना रनौत, अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, सतीश कौशिक, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी जैसे शानदार कलाकार देश के पॉलिटिकल लीडर्स के रोल में भूमिका निभा रहे हैं। जबकि फिल्म का निर्देशन खुद कंगना रनौत ने किया है।उल्लेखनीय है कि’मणिकर्णिका’ को छोड़ दें तो पिछले 9 साल से कंगना रनौत की सारी फिल्में फ्लॉप और जिडास्टर साबित हुई हैं। ऐसे में कंगना और उनके फैन्स को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

इसे भी पढ़ें:  HP College New Policy: हिमाचल के डिग्री कॉलेजों में फिर लौटेगी सेमेस्टर प्रणाली, एनईपी के तहत 'मल्टीपल एंट्री-एग्जिट' को मंजूरी

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHindi movie reviewHP News TodayKangana RanautOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now