Prajasatta Side Scroll Menu

Haldi Face Pack for Glowing Skin: त्वचा की कोमलता के लिए अपनाए शहनाज़ हुसैन के बताए ये हल्दी फेस पैक…!

Haldi Face Pack for Glowing Skin

Haldi Face Pack for Glowing Skin: किचन में मौजूद हल्दी न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाने में बल्कि चेहरे को सुंदर बनाने में भी मददगार साबित होती है। हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को स्वस्थ रखते हैं और कई समस्याओं को दूर करते हैं। हल्दी मेलेनिन के उत्पादन को नियंत्रित करती है, जिससे त्वचा का रंग निखरता है और प्राकृतिक स्किन टोन बनाए रखने में मदद मिलती है।

सौंदर्य और सेहत से जुड़े गुणों के कारण हल्दी भारतीय परंपरा का अटूट हिस्सा है।

यदि आपकी त्वचा डल और बेजान रहती है या चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो महंगे ब्यूटी सैलून में जाने की बजाय हल्दी के प्राकृतिक और देसी नुस्खे आजमाना अधिक फायदेमंद हो सकता है। इसके कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं होते। नियमित उपयोग से त्वचा साफ-सुथरी, बेदाग और निखरी दिखती है।

हल्दी का फेस पैक आप कई तरीकों से बना सकते हैं:(Haldi Face Pack for Glowing Skin)

1. हल्दी-दूध फेस पैक

हल्दी और दूध का फेस पैक बनाने के लिए:

  • आधा छोटा चम्मच हल्दी और दो छोटे चम्मच दूध मिलाएं।
  • इस मिश्रण को चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाएं।
  • सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए पानी से साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें:  नींद की कमी और आंखों में दर्द, जानिए क्यों हो रही है यह समस्या और बचाव के उपाय..?

दूसरा तरीका:

  • दो चम्मच कच्चे दूध में चुटकी भर हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं।
  • इसे चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
  • ताजे पानी से चेहरा धो लें।
  • बेहतर परिणाम के लिए इसे हफ्ते में 2-3 बार लगाएं।

रात में लगाने के लिए:

  • एक चम्मच दूध में दो चुटकी हल्दी मिलाकर मिश्रण तैयार करें।
  • इसे सोने से पहले चेहरे पर कॉटन या साफ हाथों से लगाएं।
  • सर्कुलर मोशन में मसाज करें और सुबह सामान्य पानी से धो लें।
  • दो-तीन हफ्तों में असर दिखने लगेगा।

2. बेसन और दही फेस पैक

  • दो चम्मच बेसन, दो चम्मच दही और एक चुटकी हल्दी मिलाएं।
  • इसे चेहरे पर लगाकर 30 मिनट के लिए सूखने दें।
  • फिर पानी से चेहरा धो लें।
इसे भी पढ़ें:  Insomnia Side Effects: नींद न आने की बढ़ती समस्या, जानें कारण और बचाव के आसान उपाय

3. हल्दी और शहद फेस पैक

रूखी और बेजान त्वचा के लिए यह फेस पैक सबसे बेहतर है।

  • एक चम्मच शहद, दो चुटकी हल्दी और नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं।
  • इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।

यदि कील-मुंहासों की समस्या है:

  • शहद, हल्दी और गर्म पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं।
  • इसे चेहरे पर लगाएं और कुछ देर बाद धो लें।
  • कुछ हफ्तों में त्वचा साफ और चमकदार दिखने लगेगी।

4. हल्दी-दही-शहद फेस पैक

  • आधा कप दही, आधा चम्मच हल्दी और आधा चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं।
  • इसे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।
  • इस फेस पैक को हफ्ते में दो बार लगाएं।
इसे भी पढ़ें:  Health Insurance: स्वास्थ्य बीमा प्लान को ट्रांसफर क्यों करना चाहिए? विशेषज्ञों ने बताए 4 प्रमुख कारण..

यह फेस पैक त्वचा को मॉइस्चराइज करता है, मृत कोशिकाओं को हटाता है और त्वचा की टैनिंग को दूर करता है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और पोषण प्रदान करता है।

नोट:
लेखक अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौंदर्य विशेषज्ञ हैं और “हर्बल क्वीन” के रूप में लोकप्रिय हैं।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren daily lifestyle guide fashion tips India healthy living India home decor ideas Lifestyle lifestyle tips Hindi modern lifestyle India

Join WhatsApp

Join Now