Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal: शांता कुमार ने कहा: देश में भाजपा का स्वर्ण युग, पर हिमाचल में स्थिति चिंताजनक..!

पूर्व CM शांता कुमार Himachal News Himachal Politics: HP NEWS

Himachal Pradesh News: पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में वर्तमान समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का स्वर्ण युग है। श्री नरेंद्र मोदी का लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनना पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद केवल दूसरा उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के बाद राम मंदिर का निर्माण, कश्मीर से धारा 370 को हटाना और विकसित भारत का निर्माण – यह भारत के इतिहास का अत्यंत सौभाग्यपूर्ण समय है। पूरे भारत में भाजपा आज एक महाशक्ति के रूप में खड़ी है।

उन्होंने कहा कि ऐसे समय में हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इसके कारण पूरी पार्टी में चिंता व्याप्त है। पार्टी एक परिवार की तरह होती है। नए लोग आते हैं, परंतु पुराने लोगों के मान-सम्मान में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। हिमाचल प्रदेश भाजपा के सभी नेताओं से उन्होंने आग्रह किया है कि मिल-बैठकर वर्तमान स्थिति को सुधारें।

इसे भी पढ़ें:  कोविड-19 संक्रमित मृतकों के अंतिम संस्कार में उचित प्रोटोकाॅल सुनिश्चित किया जाए: मुख्यमंत्री

नए आने वाले नेताओं को पूरा मान-सम्मान मिले, परंतु पार्टी में पुराने नेताओं का सम्मान भी बराबर बना रहना चाहिए। उन नेताओं का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, जिन्होंने संकट की घड़ी में करोड़ों रुपये की थैलियों को ठोकर मारकर पार्टी के सम्मान की रक्षा की थी। एक तरफ पूरे भारत में पार्टी का शानदार स्वर्ण युग है, तो दूसरी तरफ हिमाचल में पार्टी की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। प्रदेश के सभी नेताओं को मिलकर इस स्थिति को सुधारना चाहिए।

Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update hp news HP News in Hindi HP News Today

Join WhatsApp

Join Now