Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Sirmour News: कालाअंब में अवैध शराब फैक्ट्री चलाने वाले हरियाणा-यूपी के 4 आरोपित गिरफ्तार…!

Sirmour News: कालाअंब में अवैध शराब फैक्ट्री चलने वाले हरियाणा-यूपी के 4 आरोपित गिरफ्तार...!

Sirmour News: सिरमौर जिले के कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में अवैध शराब बनाने के मामले में सिरमौर पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी को पहले ही पकड़ा जा चुका था, जिससे कुल 5 लोग अब तक हिरासत में हैं। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

उल्लेखनीय है कि बीते 4 मई 2025 को आबकारी विभाग के उपायुक्त हिमांशु आर. पंवार ने कालाअंब पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की थी। शिकायत के आधार पर आबकारी विभाग के अतिरिक्त आयुक्त यू.एस. राणा की अगुआई में मैनथापल स्थित मेसर्स त्रिलोक सन्स ब्रेवरी एंड डिस्टिलरी में आधी रात को छापेमारी की गई। यहाँ भारी मात्रा में अवैध शराब बनाई जा रही थी। छापे में नकली शराब की बोतलें, विभिन्न ब्रांडों के लेबल, ढक्कन और अन्य सामग्री बरामद की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिरमौर के SP एन.एस. नेगी ने ASP योगेश रोल्टा के नेतृत्व में SIT गठित की। SIT ने आबकारी विभाग के साथ मिलकर घटनास्थल का जायजा लिया और एक स्कॉर्पियो गाड़ी, एक ट्रक, साथ ही शराब और अन्य महत्वपूर्ण सबूत जब्त किए। इसके अलावा, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी इकट्ठा किए गए। SFSL जूंगा की टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया।

SIT ने मामले की जांच करते हुए 6 मई को मामले में पहले आरोपी, गौरव वालिया,(36 वर्षीय) निवासी मिलक गाँव, जिला अंबाला,को गिरफ्तार किया, गौरव फैक्ट्री का अकाउंटेंट का काम करता था। अदालत ने गौरव को 10 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजा।

पूछताछ में उसने अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी दी, जो उस समय फरार हो गए थे। SIT ने फरार आरोपियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दी और आखिरकार चार और लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमे गौरव कुमार (22), यमुनानगर, हरियाणा, पवन कुमार (30), हिसार, हरियाणा, सुमित कुमार (30), सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, दीपक धईया (39), सोनीपत, हरियाणा शामिल है। 

पुलिस ने इन्हें अदालत के सामने पेश किया जहाँ से इन चारों को अदालत ने 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। SP नेगी ने बताया कि पुलिस अन्य संदिग्धों की तलाश में छापेमारी कर रही है और मामले की गहराई से जाँच जारी है। इस मामले में कालाअंब पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now