Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Mandi Crime News: दोस्त ने ही दोस्त के सीने में घोंप दिया चाकू

Mandi Crime News: Kullu News: पर्यटक ने होटल कर्मचारी पर चाकू से किया हमला

Mandi Crime News: हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के पंडोह में रविवार देर रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दोस्त ने अपने ही दोस्त पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक सुंदरनगर निवासी 26 वर्षीय जतिन पर उसके दोस्त किशोर ने आधी रात को चाकू से हमला किया, जिसके बाद वह फरार हो गया। घायल जतिन को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है, और पुलिस ने आरोपी किशोर की तलाश शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, जतिन अपनी पत्नी कोमल के साथ मनाली घूमने के लिए निकला था। रास्ते में उसने अपने दोस्त किशोर को फोन किया और उसे मनाली साथ चलने को कहा। किशोर ने मनाली जाने से मना कर दिया और जतिन को पंडोह के तीन पीपल स्थित अपने किराए के कमरे में कुछ देर रुकने के लिए बुलाया। जतिन और कोमल किशोर के कमरे में पहुंच गए।

जतिन की पत्नी कोमल के बयान के मुताबिक, किशोर ने शराब पी रखी थी और उसने जतिन से 5 हजार रुपये मांगे। जतिन ने पैसे देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद सभी सो गए। लेकिन रात करीब 3 बजे किशोर ने अचानक जतिन की छाती पर चाकू से वार कर दिए और मौके से फरार हो गया।

कोमल ने तुरंत 108 एंबुलेंस को बुलाया, जिसके बाद जतिन को जोनल अस्पताल मंडी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज और फिर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

पंडोह पुलिस के मुतबिक आरोपी किशोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 118(1), और 115(2) के तहत हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू कर दी है, जो सुंदरनगर का रहने वाला है और पंडोह में किराए के मकान में रहता था। साथ ही, यह जांचने के लिए कि क्या जतिन ने भी शराब पी थी, उसके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

Mandi Crime News:Mandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi News UpdateMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now