Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Una News: ऊना में पेट्रोल पंप मालिक से मांगी 50 लाख रुपये की फिरौती..!

Una News: ऊना में पेट्रोल पंप मालिक से मांगी 50 लाख रुपये की फिरौती..!

Una News: ऊना जिले के उपमंडल बंगाणा के एक पेट्रोल पंप मालिक से फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक किसी अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल कर दूसरी बार धमकी देकर पेट्रोल पंप मालिक से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी है।

इस घटना के बाद पीड़ित विनोद कुमार उर्फ सैंटी निवासी गांव और डाकघर बंगाणा जिला ऊना ने पुलिस थाना बंगाणा में शिकायत दर्ज करवाई है। बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे व्हाट्सएप कॉल कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी।

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार विनोद कुमार को इससे पहले 24 और 25 मई 2025 को धमकी भरे फोन आए। अब 15 जून को फिर से अज्ञात व्हाट्सएप नंबर से ऑडियो कॉल के माध्यम से धमकी दी गई है। हालांकि, विनोद कुमार ने यह मैसेज 16 जून शाम को उस समय देखा, जब फोन का इंटरनेट चालू किया।

इसे भी पढ़ें:  ऊना में हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, 12 मजदूर जख्मी, 2 की हालत गंभीर

उसने एक ऑडियो कॉल देखी। किसी अज्ञात व्यक्ति ने विनोद कुमार के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप कॉल की। जब उसने फोन किया तो दूसरी ओर से अज्ञात व्यक्ति ने धमकाते हुए कहा कि मेरे पास तुम्हारी पूरी जानकारी है। तुम कहां रहते हो, क्या करते हो, इसका पूरा पता भी है।

इसे भी पढ़ें:  Una News: ऊना में पत्नी को जिंदा जलाने का मामला, पति गिरफ्तार

इसके बाद आरोपी ने विनोद से 50 लाख रुपये की मांग करते हुए धमकी दी कि यदि पैसे समय पर ट्रांसफर नहीं किए गए तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। वहीँ पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने मामले की पुस्ती करते हुए बताया कि फिरौती के मामले की जांच जारी है। जल्द आरोपी से जुड़े सबूत खंगालकर दबिश दी जाएगी।

Himachal News Himachal News in Hindi hp news HP News in Hindi Una district news Una Himachal update Una HP news Una latest news una news una news Today Una samachar

Join WhatsApp

Join Now