Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Aaj Ka Rashifal: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन..!

Published on: 22 June 2025
Aaj Ka Rashifal, Horoscope Today: Horoscope Tomorrow

Aaj Ka Rashifal 22 June 2025: आज रविवार (22 जून) के दिन चंद्रमा का गोचर मेष उपरांत वृषभ राशि में भरणी नक्षत्र से होने जा रहा है। जबकि बुध का भी कर्क राशि में  गोचर और सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में आज प्रवेश होने जा रहा है। ऐसे में आज चंद्रमा शुक्र के साथ मिलकर शुभ योग बना रहे हैं ।

ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा से तीसरे भाव में गुरु स्थित होने से वसुमान योग का भी संयोग बना रहा है। इन स्थितियों में आज का दिन मेष, तुला और धनु राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा और शुभ रहेगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार पूर्वक। इन स्थितियों में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा,

जानें आज का राशिफल(Aaj Ka Rashifal)

मेष राशि: सामाजिक क्षेत्र में बढ़ेगा मान-सम्मान

आज रविवार का दिन आपके लिए सुख और खुशी लेकर आ रहा है। चंद्रमा का गोचर आपके लिए आनंदमय स्थिति बना रहा है। आज आपको स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा और प्रभाव में वृद्धि होगी। धर्म और अध्यात्म के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने का मौका मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आप रचनात्मक कार्यों में भी सफलता पाएंगे।

  • भाग्य: 86% आपके पक्ष में। माता लक्ष्मी की आराधना करें और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।।

वृषभ राशि: ससुराल पक्ष से मिलेगा आर्थिक लाभ

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। दिनभर व्यस्तता रहेगी, लेकिन दोपहर के बाद स्थिति आपके अनुकूल होगी। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, खासकर ससुराल पक्ष से धन प्राप्ति हो सकती है। परिवार में यदि कोई तनाव है, तो उसे सुलझाने में आप सफल होंगे। सुख-सुविधा की वस्तुओं की खरीदारी हो सकती है। वस्त्र और फैशन से जुड़े कारोबारियों के लिए दिन शुभ रहेगा।

  • भाग्य: 78% आपके पक्ष में। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।।

मिथुन राशि: करियर में आएगा नया उछाल

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कई मायनों में खास है। आप अपने काम और सोच में बदलाव ला सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई और भविष्य को लेकर आप गंभीर रहेंगे। करियर में चिंतित लोगों को आज अच्छी प्रगति मिलेगी। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद सुलझ सकते हैं। परिवार के बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर किया गया कोई काम सफल होगा।

  • भाग्य: 83% आपके पक्ष में। हनुमानजी को सिंदूर अर्पित करें।।

कर्क राशि: क्रोध और आवेश पर रखें नियंत्रण

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रहेगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय लेने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। कारोबार में दिन अच्छा रहेगा और आय में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, चोट लगने की आशंका है। भाई-बहनों से मतभेद हो सकता है, इसलिए कम बोलें और ज्यादा सुनें। वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी बातों पर तनाव से बचें।

  • भाग्य: 78% आपके पक्ष में। तुलसी चालीसा या स्तोत्र का पाठ करें।।

सिंह राशि: रिश्तों में बनेगा सामंजस्य

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है। कारोबारियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा और कई फैसले आपके पक्ष में होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। कोई नया काम शुरू करने का मौका मिल सकता है। यात्रा और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। घर के लंबित कार्य पूरे होंगे। पिता या पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। बिजली के उपकरणों पर खर्च संभव है।

  • भाग्य: 83% आपके पक्ष में। सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।

कन्या राशि: गलतियों को सुधारने का मिलेगा अवसर

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। नई तकनीक या काम अपनाकर लाभ कमाने के अवसर मिलेंगे। पुरानी गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा, इसलिए अपनी कमियों पर ध्यान दें। कारोबार में लाभ होगा और आप कई काम एक साथ निपटा पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी सोच का फायदा मिलेगा। परिवार में विवाद की स्थिति बने तो धैर्य रखें। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है।

  • भाग्य: 87% आपके पक्ष में। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।।

तुला राशि: भाग्य का मिलेगा पूरा साथ

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ और सुखद है। चंद्रमा का गोचर आपको सुख-सुविधाओं का आनंद देगा। जिस काम में मन लगाएंगे, उसमें सफलता मिलेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ तनाव खत्म हो सकता है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं।

  • भाग्य: 93% आपके पक्ष में। भगवान शिव का अभिषेक करें और रुद्राष्टक का पाठ करें।।

वृश्चिक राशि: समय और धन का होगा खर्च

आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। पारिवारिक उलझनों से तनाव हो सकता है। किसी रुके हुए काम को पूरा करना होगा। बिजली के उपकरण की खराबी से समय और धन खर्च हो सकता है। संतान की पढ़ाई और करियर को लेकर चिंतन करेंगे। प्रॉपर्टी डील करने वालों को सफलता मिल सकती है। संयमित बोलचाल से फायदा होगा।

  • भाग्य: 80% आपके पक्ष में। हनुमान चालीसा का पाठ करें।।

धनु राशि: परिवार के साथ बितेगा सुखद समय

आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। परिवार के साथ खुशी भरे पल बिताएंगे। आपकी योजनाएं सफल होंगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में साथी के साथ समय बिताने और गिफ्ट देने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। कारोबारियों को आय के अच्छे अवसर मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।

  • भाग्य: 85% आपके पक्ष में। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।।

मकर राशि: खर्चों में होगी वृद्धि

आज का दिन मानसिक उलझनों से भरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलें, वरना विवाद हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का फल मिलेगा। अनावश्यक खर्चों से मूड खराब हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम जीवन में रोमांटिक पल बिताएंगे। यात्रा के योग बन सकते हैं।

  • भाग्य: 80% आपके पक्ष में। राहु मंत्र “ॐ रां राहवे नमः” का जाप करें।। 

कुंभ राशि: दिन रहेगा उत्साह से भरा

आज का दिन प्रगति और उत्साह से भरा रहेगा। सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मनोरंजन के लिए समय निकाल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनेगा। ससुराल पक्ष से लाभ हो सकता है। कोई इच्छा पूरी होगी। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं।। कारोबार में रुका हुआ माल निकलने से राहत मिलेगी।।

  • भाग्य: 91% आपके पक्ष में। सूर्य पुराण का पाठ करें।।

मीन राशि: भौतिक सुखों का मिलेगा लाभ

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। चंद्रमा के गोचर से सुख-सुविधाओं का आनंद मिलेगा।। साहस और मेहनत से सफलता पाएंगे।। नया घर या दुकान खरीदने की योजना बन सकती है।। निजी मामलों में संयम रखें।। वरिष्ठों का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा।। दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे।। बच्चों से खुशी मिलेगी।

  • भाग्य: 94% आपके पक्ष में। लाल गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं।।

नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय भविष्यवाणी पर आधारित है। व्यक्तिगत परिस्थितियों के लिए ज्योतिषी से सलाह लें।

Aaj Ka RashifalAaj Ka Rashifal ASTROLOGYAaj Ki KhabrenAstrology & ReligionAstrology 2025Astrology forecastAstrology NewsAstrology Predictionastrology tips IndiaDaily Horoscope HindiGuru Gochar 2025Hindu festival 2025Horoscope Todaypuja vidhi HindiRashifal Todayreligion news India

Join WhatsApp

Join Now