Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal BJP President: डॉ. राजीव बिंदल तीसरी बार संभालेंगे कमान, रचा इतिहास

Himachal BJP President: डॉ. राजीव बिंदल तीसरी बार संभालेंगे कमान, रचा इतिहास

Himachal BJP President: हिमाचल प्रदेश भाजपा की कमान एक बार फिर डॉ. राजीव बिंदल (Dr. Rajeev Bindal) को मिलने वाली है। क्योंकि भाजपा की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष के लिए एक ही नामांकन किया गया है। इस नियुक्ति के साथ ही बिंदल हिमाचल भाजपा के इतिहास में तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनने वाले एकमात्र नेता बन जायेंगे।

हालांकि उनके नाम का ऐलान 1 जुलाई को शिमला के पिटरहाफ में होने वाले भव्य कार्यक्रम में होगा। इसके लिए हाईकमान ने डॉ. जितेंद्र सिंह को भेजा है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा प्रदेश अध्यक्ष एवं आठ राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की आधिकारिक घोषणा कल ही करेंगे।

उल्लेखनीय है कि डॉ. राजीव बिंदल इससे पहले वर्ष 2020 में साढ़े चार महीने और 2023 से अब तक अध्यक्ष पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जानकारी के मुताबिक नेता विपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर और पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने डॉ. बिंदल का नाम प्रदेश अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Pradesh Weather: IMD ने बताया हिमाचल प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज, जानिए किस दिन होगी बारिश और बर्फबारी

चूंकि एक ही नाम के तीन सेट प्राप्त हुए हैं, ऐसे में उनका दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनना तय है। इसके अलावा, राष्ट्रीय परिषद के लिए जिन आठ नामों की अनुशंसा प्राप्त हुई है, उनमें गोविंद ठाकुर, पवन काजल, डॉ. राजीव सहजल, तिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा, संजीव कटवाल, रश्मिधर सूद और पायल वैद्य शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  ब्रेकिंग न्यूज़: शिमला में स्लाटर हाउस गिरा, कई लोगों के मलबे के नीचे दबने की आशंका

मीडिया से बातचीत के दौरान बीजेपी के चुनाव अधिकारी डॉ राजीव भारद्वाज ने बताया कि एक जुलाई को प्रदेश बीजेपी को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में और जो समिति बनेगी, उसी के तहत हिमाचल प्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा।

बता दें कि राजीव बिंदल को उनके अनुभवी नेतृत्व शैली, संगठनात्मक कौशल, क्षेत्रीय स्वीकार्यता और राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ मजबूत संबंधों के कारण केंद्रीय नेतृत्व ने भी उन पर भरोसा जताया है। उनकी नियुक्ति 2022 की हार के बाद संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में कांग्रेस के खिलाफ प्रभावी रणनीति बनाने के उद्देश्य से की गई थी, जो अब आगामी विधानसभा चुनाव तक जारी रहेगी।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now