Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kangra News: जसूर-पंजरोड रूट पर फिर दिखी बस की रौनक, कोरोना काल से बंद पड़ी सरकारी सेवा हुई बहाल”

Kangra News: जसूर-पंजरोड रूट पर फिर दिखी बस की रौनक, कोरोना काल से बंद पड़ी सरकारी सेवा हुई बहाल"

अनिल शर्मा |
Kangra News: कांगड़ा जिले के दूरदराज के क्षेत्रों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के पठानकोट डिपो का जसूर–पंजरोड–गोलवां बड़ी–बतराहन–पदेहड़ रूट, जो लंबे समय से बंद पड़ा था, बुधवार से फिर से चालू हो गया है। इस रूट पर बस सेवा की बहाली से स्थानीय लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं।

इस सेवा के बंद होने से स्थानीय छात्र-छात्राओं, कामकाजी यात्रियों और आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पिछले महीने एसडीएम कार्यालय में हुई एक समीक्षा बैठक में स्थानीय समिति के सदस्यों ने कोरोना काल से बंद इस महत्वपूर्ण रूट को दोबारा शुरू करने की मांग जोरदार ढंग से रखी थी।

इसे भी पढ़ें:  विधायक बनने के बाद भी मैं धरना स्थल पर ही रहूंगा, ओल्ड पैंशन स्किम लागू होने के बाद ही होगा धरना खत्म

स्थानीय निवासी रणवीर सिंह, रवींद्र सिंह, पुरुषोत्तम लाल, अशोक कुमार समेत कई लोगों ने बस सेवा फिर से शुरू होने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इससे उनकी रोजमर्रा की यात्रा और बच्चों के स्कूल जाने में आसानी होगी।

बीडीसी सदस्य तमन्ना धीमान ने बताया, “यह इस पूरे क्षेत्र की इकलौती सरकारी बस सेवा थी। इसके बंद रहने से लोगों को निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता था, जो महंगा और कई बार अनिश्चित होता था।”

इसे भी पढ़ें:  Kangra Murder: पिता और बेटे के बीच घरेलू मुद्दे पर तीखी बहस बनी हत्या का कारण, गोली मारकर सिर धड़ से अलग किया, पंजाब से गिरफ्तार..!

बस सेवा की बहाली पर स्थानीय लोगों ने हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन और क्षेत्रीय विधायक भवानी सिंह पठानिया का विशेष धन्यवाद किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सेवा अब नियमित रूप से चलती रहेगी, जिससे पहाड़ी इलाकों के निवासियों की यात्रा सुगम हो सकेगी।

Kangra district news Kangra Himachal update kangra latest news Kangra News Kangra News Today Kangra News Update Kangra samachar today Kangra News

Join WhatsApp

Join Now