Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Punjab News: पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन-बॉर्डर पर तस्करी की कोशिश नाकाम, हथियार-गोला-बारूद और दो किलो हेरोइन जब्त.!

Punjab News: पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन-बॉर्डर पर तस्करी की कोशिश नाकाम, हथियार-गोला-बारूद और दो किलो हेरोइन जब्त.!

Punjab News: पंजाब पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल के साथ मिलकर फाजिल्का जिले में सीमा पार से हो रही तस्करी की एक बड़ी कोशिश को विफल कर दिया है। इस संयुक्त कार्रवाई में हथियार, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों की भारी खेप बरामद की गई है। सुरक्षा बलों ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी तस्करों को रोकने के लिए फायरिंग भी की।

इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि फरीदकोट पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने बीएसएफ के सहयोग से फाजिल्का के तेजा राहेला गांव के पास तस्करी की बड़ी साजिश को नाकाम किया। इस दौरान हथियारों, गोलियों और हेरोइन की खेप पकड़ी गई।

डीजीपी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान एक गफ्फार पिस्तौल, 20 अन्य पिस्तौल, 39 मैगजीन, 310 जिंदा कारतूस, दो बैग और 2.160 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि जीरो लाइन के पास सक्रिय पाकिस्तानी तस्करों ने घने कोहरे और रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भारतीय इलाके में हथियार और नशा पहुंचाने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि बीएसएफ के जवान पहले से ही हाई अलर्ट पर तैनात थे। घुसपैठ की आशंका होते ही जवानों ने कई राउंड फायरिंग की, जिसके बाद संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया और यह बड़ी बरामदगी हुई।अधिकारियों के मुताबिक, यह साझा ऑपरेशन सीमा की सुरक्षा को और मजबूत करने के साथ-साथ देश विरोधी गतिविधियों में शामिल तत्वों पर सख्त कार्रवाई की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Aaj Ki Khabrendaily news Indialatest hindi newsnewsnews update todayPunjab Newssamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now