Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Rahul Gandhi Meets Mohammad Deepak: ‘अब चार गुना बढ़ गई है हिम्मत’, राहुल ने किया जिम मेंबरशिप लेने का वादा

Mohammad Deepak from Kotdwar Uttarakhand: राहुल गांधी ने उत्तराखंड के साहसी युवा मोहम्मद दीपक से दिल्ली में मुलाकात की। राहुल ने दीपक की हिम्मत की सराहना करते हुए कोटद्वार आकर उनके जिम की मेंबरशिप लेने का वादा किया।
Rahul Gandhi Meets Mohammad Deepak: 'अब चार गुना बढ़ गई है हिम्मत', राहुल ने किया जिम मेंबरशिप लेने का वादा

Rahul Gandhi Meets Mohammad Deepak: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उत्तराखंड के कोटद्वार निवासी दीपक कुमार से मुलाकात की। दीपक को लोग ‘मोहम्मद दीपक’ के नाम से भी जानते हैं। राहुल गांधी ने इस मुलाकात के दौरान दीपक के साथ फोटो शेयर किए और कहा कि भारत के हर युवा में दीपक जैसा साहस और एकता की भावना होनी चाहिए।

सोमवार 23 फरवरी को नई दिल्ली में यह मुलाकात हुई। दीपक के साथ उनके दोस्त विजय रावत भी मौजूद थे। राहुल गांधी ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर फोटो डालते हुए लिखा, “हर इंसान एक समान है। यही भारतीयता है, यही मोहब्बत की दुकान है। उत्तराखंड के भाई…”

इसे भी पढ़ें:  Farmers Protest : शंभू बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, किसानों की भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

राहुल गांधी ने दीपक को जिम मेंबरशिप दिलाने का वादा भी किया। उनका कहना था कि इससे और लोग दीपक जैसे अच्छे काम के लिए आगे आएंगे।

दीपक ने मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा, “हिम्मत तो पहले से थी, लेकिन अब चार गुना बढ़ गई है। जब राहुल जी ने खुद फोन करके बुलाया, तो खुशी हुई। कम से कम कोई तो हमें समझ रहा है। हमने गलत के खिलाफ नहीं, बल्कि सही के लिए आवाज उठाई थी।”

इसे भी पढ़ें:  "विपक्ष को फंसाने की साजिश या क्लीन पॉलिटिक्स?"... उस कानून की इनसाइड स्टोरी जिससे हिल सकती हैं राज्य सरकारें!

दीपक ने यह भी साफ किया कि वे किसी खास पार्टी से नहीं जुड़े हैं। वे विचारधारा के आधार पर लोगों का साथ देते हैं। जो सही लगता है, उसी का समर्थन करते हैं।

बता दें कि 26 जनवरी को कोटद्वार में एक घटना हुई थी। बजरंग दल से जुड़े कुछ लोगों ने 70 साल के मुस्लिम दुकानदार वकील अहमद की दुकान में जाकर उन्हें परेशान करने की कोशिश की। उनसे कहा गया कि दुकान के नाम से ‘बाबा’ शब्द हटाओ। इस दौरान दीपक ने उनका विरोध किया। जब भीड़ ने उनका नाम पूछा तो दीपक ने कहा, “मेरा नाम मोहम्मद दीपक है।”

इसे भी पढ़ें:  Aaj ka Mausam: दिल्ली से बिहार तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जानिए पहाड़ों का कैसा है हाल

इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। 31 जनवरी को कुछ लोग दीपक से बहस करने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस ने दीपक और विजय रावत के खिलाफ केस दर्ज किया। वहीं, वीडियो में दिख रहे कई लोगों के खिलाफ सिर्फ अज्ञात में एफआईआर हुई।

घटना के बाद दीपक और विजय की जिंदगी में काफी बदलाव आया। विजय ने बताया, “देश से बहुत प्यार मिला, इसके लिए धन्यवाद। कई लोग कोटद्वार आकर मिले। अब हम इस अच्छे काम को और आगे बढ़ाना चाहते हैं।”

Aaj Ki Khabrendaily news Indialatest hindi newsnewsnews update todaysamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now