Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को तोहफा, मिलेंगे 5000 रुपये, जानें कैसे और कहाँ करें आवेदन?

PMMVY 2026: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को ₹5000 की वित्तीय सहायता दी जा रही है। अगर आप पहली बार मां बनने वाली हैं, तो घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करें। जानें इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी जानकारी।
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को तोहफा, मिलेंगे 5000 रुपये, जानें कैसे और कहाँ करें आवेदन?

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana 2026: केंद्र सरकार गर्भवती महिलाओं और नई माताओं की मदद के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) चला रही है। यह योजना महिलाओं को पौष्टिक भोजन के लिए आर्थिक सहायता देती है, साथ ही मां और बच्चे के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाती है। योजना से बेटी के जन्म को भी प्रोत्साहन मिलता है।

यह योजना सबसे पहले 2010 में शुरू हुई थी। साल 2017 में इसका नाम बदलकर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना कर दिया गया। अब यह मिशन शक्ति के अंतर्गत ‘ सामर्सथ्य’ हिस्से के तहत चल रही है। इसका मुख्य उद्देश्य माताओं और शिशुओं का स्वास्थ्य बेहतर बनाना है।

पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को इस योजना के तहत कुल 5000 रुपये की मदद मिलती है। इसमें से 3000 रुपये गर्भावस्था के रजिस्ट्रेशन के समय दिए जाते हैं। बाकी 2000 रुपये बच्चे के जन्म के रजिस्ट्रेशन के बाद मिलते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Royal Enfield New Plant: इस राज्य में लगेगा नया प्लांट, ₹2,500 करोड़ का बड़ा दांव

यदि दूसरी संतान बेटी होती है तो कुल 6000 रुपये की अतिरिक्त सहायता मिलती है। यह राशि सीधे आधार से जुड़े बैंक या पोस्ट ऑफिस खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी जाती है। इस पैसे से मां और बच्चे को अच्छा पोषण दिया जा सकता है।

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana 2026 का कौन-कौन ले सकती हैं लाभ?
इस योजना का फायदा पाने के लिए महिला की उम्र कम से कम 19 साल होनी चाहिए। परिवार की सालाना आय 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। जिनके पास मनरेगा जॉब कार्ड है, पीएम किसान सम्मान निधि मिल रही है, ई-श्रम कार्ड है, बीपीएल कार्ड है या वे दिव्यांग हैं, वे भी पात्र हैं।
-आवेदन बच्चे के जन्म के 270 दिनों के अंदर करना जरूरी है। इसके बाद मौका चूक जाता है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: अखिलेश यादव ने हिमाचल से उठाया बड़ा सवाल: ‘प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना’ है तो ‘सनातन सड़क योजना’ क्यों नहीं?

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकती हैं।

-ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmmvy.wcd.gov.in पर जाएं।
-यहां आधार कार्ड, बैंक पासबुक, एमसीपी कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होते हैं।
-ऑफलाइन आवेदन के लिए नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या स्वास्थ्य केंद्र पर फॉर्म भरकर जमा कर सकती हैं।
-अलग-अलग किस्तों के लिए फॉर्म 1A, 1B और 1C इस्तेमाल होते हैं।
-सरकार ने हाल में प्रक्रिया को और आसान बना दिया है ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इसका लाभ ले सकें। कोई परेशानी हो तो हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  AAP छोड़ BJP में शामिल हुए Raghav Chadha ने 15 साल पुराने रिश्ते पर दिया बड़ा बयान

PMMVY योजना सिर्फ पैसे की मदद नहीं करती, बल्कि स्वस्थ मातृत्व और बेहतर भविष्य को बढ़ावा देती है। अब तक देश में 4 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को इस योजना का कम से कम एक हिस्सा मिल चुका है। सरकार ने कुल 19,028 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की है।

1 जनवरी 2026 को PMMVY योजना को 9 साल पूरे हो गए। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 1.08 करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ मिला है और उनको 4339 करोड़ रुपये से ज्यादा की मदद दी जा चुकी है। बता दें कि यह योजना माताओं के लिए एक बड़ा सहारा बनी हुई है। गर्भवती महिलाएं जल्द से जल्द आवेदन करें और इस सरकारी तोहफे का लाभ उठाएं।

Aaj Ki Khabrendaily news Indialatest hindi newsnewsnews update todaysamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now