Prajasatta Side Scroll Menu

Aaj Ka Rashifal: आज शुभ लाभ पाएंगे मेष, मिथुन और कन्या राशि के जातक, जानें अपना आज का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal: Effect of Budhaditya Rajyoga

Aaj Ka Rashifal 11 June 2025: आज चंद्रमा का गोचर वृश्चिक उपरांत धनु राशि में ज्येष्ठा नक्षत्र से होने जा रहा है। ऐसे में आज बुधवार का दिन गुरु बुध की युति और चंद्रमा पर गुरु की शुभ दृष्टि बनने से कई राशियों के लिए शुभ लाभदायक रहेगा क्योंकि आज शुभ योग भी बना हुआ है।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, मिथुन और कन्या राशि के लिए विशेष रूप से लाभदायक और सुखद रहेगा। आइए जानते हैं आज मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको आज परिश्रम से ही सफलता मिलेगी। नौकरी में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

आपको आज परिवार से पूरा सहयोग मिेलगा। आपके द्वारा लिया गया निर्णय आपको भविष्य में लाभ दिलाएगा। आप अपनी संतान की ओर से आज कोई अच्छी खबर मिेलेगी। आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मिल सकता है। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। भाग्य भी आज आपका पूरा साथ देगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अनुभव का फायदा मिलेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं।

आपको किसी भी काम में हाथ डालने से पहले सभी पक्षों का अध्ययन कर लें। आज आप अपने घर में पूजा-पाठ, कीर्तन, भजन आदि का आयोजन भी कर सकते हैं। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मामले में आज सफलता मिलेगी। किसी रिश्तेदार की मदद के लिए आपको आज आगे आना होगा।

मिथुन राशि (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई मामलों में शुभ लाभदायक रहेगा। आप अपने कई काम को पूरा करने के लिए आज तत्पर रहेंगे और बेहतर प्रबंधन क्षमता का लाभ ले पाएंगे। आप अपना काम पूरा करने के लिए आज कोई साझेदारी या समझौता भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: जानिए, मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का 3 अगस्त का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल..

आपको कुछ धोखेबाज लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आप घर और बाहर दोनों जगह अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय आपको उसके नीति नियमों का पूरा ध्यान रखना होगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सुख बना रहेगा।

कर्क राशि (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-

कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज किसी भी तरह का जोखिम भरा काम करने से बचना चाहिए। आप अपने करीबियों की बातों का पूरा सम्मान करेंगे, लेकिन किसी को भला-बुरा कहने से आपको बचना चाहिए। यदि व्यापार में कुछ परेशानियां चल रही हैं तो आज उनमें सुधार होगा।

आप अपने काम पर पूरा फोकस बनाए रखेंगे तभी वह पूरा होता नजर आएगा। आपको अपनी कुछ गलतियों से सीखना होगा। जो छात्र शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं उन्हें आज बेहतर अवसर मिल सकता है। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के करियर से जुड़ा कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लेना होगा।

सिंह राशि (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिश्रम से भरा रहने वाला है। कुछ जरूरी काम को पूरा करने के लिए आपको आज मित्रों सहकर्मियों से मदद की जरूरत हो सकती है। कलात्मक क्षमता से आज आप कार्यक्षेत्र में सफलता पाएंगे। आज आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं।

अगर आप लेन-देन में सावधानी नहीं रखेंगे तो नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको आज सुख और सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के मामले में भी आज आप भाग्यशाली रहेंगे। खानपान आपको आज संयमित रखना चाहिए।

कन्या राशि (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-

कन्या राशि के जातकों के लिए आज बुधवार का दिन कई मामलों में महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर कामकाज और करियर को लेकर आपके मन में कोई उलझन थी, तो वह भी आज सुलझ जाएगी। कारोबार में आपको आज लाभ मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

नौकरी में आपको आज अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता से लाभ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज आप बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। रुचिकर भोजन का आप आज आनंद लेंगे। तकनीकी काम में आपको आज सफलता मिलेगी।

तुला राशि (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा है। आपकी आर्थिक में भी आज सुधार होगा। आपका कहीं पैसा फंसा है तो आपको वह मिल सकता है। मित्रों और पड़ोसियों से आपको आज सहयोग प्राप्त होगा। आपको आज दूसरों की मदद के लिए भी आगे आना होगा।

इसे भी पढ़ें:  नवसंवत में सत्ता परिवर्तन और किसी बड़े नेता का अपदस्थ होना तय :- पंडित शशिपाल डोगरा

किसी सामाजिक अथवा धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का आज मौका मिलेगा। अगर आप भूमि अथवा भवन संबंधी डील कर रहे हैं तो आपको आज इसमें सफलता मिलेगी। आपको आज रुचिकर भोजन भी मिलेगा। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपका रोमांटिक रहने वाला है। सलाह है कि किसी पर भी बहुत अधिक भरोसा करने से बचें।

वृश्चिक राशि (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज आलस्य त्याग कर काम पर ध्यान देना होगा इससे आपको आज फायदा होगा। परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। अगर आप परिवार के किसी सदस्य से कोई सहयोग मांगेंगे तो आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

आज आप सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रियता दिखाएंगे। यदि भाइयों के साथ रिश्तों में कोई मनमुटाव चल रहा था तो वह दूर हो जाएगा और रिश्ते मधुर बनेंगे। अगर आप किसी काम को कल के लिए टालेंगे तो काम आपका अटक सकता है। जीवनसाथी से आपको आज पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

धनु राशि (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-

धनु राशि के जातको का प्रभाव और मान सम्मान आज बढेगा। आपको आज अपनी बुद्धि और चतुराई का भी लाभ मिलेगा। कारोबार में आज आपको अच्छा मुनाफा मिलने की खुशी होगी। आपको मित्रों और सगे संबंधियों से आज सहयोग प्राप्त होगा। आप शुभ कार्य और सामाजिक काम में सहभागी बन सकते हैं।

नौकरी में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। संतान से संबंधित किसी समस्या का भी आज समाधान निकलेगा। कोई महत्वपूर्ण काम जो आपका अटक रहा था वह आज पूरा हो सकता है। महिलाओं को आज मायके से लाभ और सहयोग मिल सकता है।

मकर राशि (भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-

काम और कारोबार के लिहाज से आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा है। आप अपने परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाएंगे और आपकी आज परिवार का पूरा सपोर्ट और सहयोग भी प्राप्त होगा।

यदि आप लंबे समय से अपने लंबित कार्य पूरे नहीं कर पाए हैं तो आज आप उन्हें पूरा कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें, क्योंकि छोट समस्या भी बड़ी हो सकती है। यदि कोई समस्या आपको पहले से ही हो रही है तो आपको उनकी अनदेखी के बचना होगा। लव लाइफ के मामले में आज आप भाग्यशाली रहेंगे।

इसे भी पढ़ें:  Diwali Puja Muhurat: आज कितने बजे होगी लक्ष्मी-गणेश की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

कुंभ राशि (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-

कुंभ राशि में बैठकर राहु आज मन को भ्रमित कर रहा है ऐसे में सोच समझकर काम करना होगा। दिन भी आपका आज खर्चीला रहेगा। ऐसे में आपको आज व्यय पर कंट्रोल करना होगा। वैसे आज आपके सितारे कहते हैं कि आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

विदेश से आयात-निर्यात का कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। लव लाइफ के मामले में दिन आपके लिए अच्छा है, आप आज परंपरा से हटकर कोई फैसला ले सकते हैं। बिजली के उपरकण पर खर्च हो सकता है। साथ ही जो लोग बिजली के उपकरण के कारोबार से जुड़े हैं उनकी कमाई में आज वृद्धि होगी।

मीन राशि (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-

आज बुधवार का दिन मीन राशि के लिए कारोबार व्यापार में लाभ का संकेत दे रहा है लेकिन साथ ही लालच से बचने की भी सलाह दे रहा है। आपको आज आर्थिक मामलों में कोई भी लेनदेन करने से पहले सभी पक्षों पर विचार कर लेना चाहिए।  कार्यस्थल पर आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा।

यदि पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का विश्वास जीतने में सफल रहेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में भाग ले सकते हैं। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भी आज आप भाग ले सकते हैं।

नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय भविष्यवाणी पर आधारित है। व्यक्तिगत परिस्थितियों के लिए ज्योतिषी से सलाह लें।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ka Rashifal ASTROLOGY Aaj Ki Khabren Astrology & Religion Astrology 2025 Astrology forecast Astrology News Astrology Prediction astrology tips India Daily Horoscope Hindi Guru Gochar 2025 Hindu festival 2025 Horoscope Today puja vidhi Hindi Rashifal Today religion news India

Join WhatsApp

Join Now